2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeरणवीर सिंह ने जब शर्ट उतारी तो खूब बजी सीटियां, पैंट उतारी...

रणवीर सिंह ने जब शर्ट उतारी तो खूब बजी सीटियां, पैंट उतारी तो गालियां क्यों?

Published on

सिनेमा हॉल के पर्दे पर एक्टर सलमान खान जब विलेन को पीटते हैं, तो पब्लिक जोर-जोर से सीटियां बजाती है, लेकिन जब लड़ाई के दौरान उनकी शर्ट फट जाती है और उनका कसरती बदन नजर आता है, तो पब्लिक बेकाबू हो जाती है। इनमें न सिर्फ सलमान की महिला फैंस बल्कि बच्चे से लेकर बूढ़े और जवान सभी होते हैं। शर्ट उतारने वाले सभी हीरोज़ पर पब्लिक जान छिड़कती है, लेकिन जैसे ही बॉलीवुड हीरो पर्दे पर अपनी पैंट उतार देता है, तो पब्लिक में ऐसी सनसनी फैलती है कि फिर उनका गुस्सा रोके नहीं रुकता। सोशल मीडिया के जरिए वे नाराजगी जताने लगते हैं, मीम्स बनने लगते हैं और हीरो के कॉमेंट बॉक्स पर होती है गालियों और तानों की भरमार। जैसा कि एक्टर रणवीर सिंह के साथ दो दिन से हो रहा है। एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट क्या करवाया, तमाम लोग उनसे खफा हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लानतें भेज रहे हैं।

पहली बार न्यूड नहीं हुए रणवीर
वैसे मजे की बात है कि ऐसा भी नहीं है कि रणवीर पहली बार पर्दे पर बिना कपड़ों के नजर आए हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘बेफिक्रे’ में फुल न्यूड सीन कर चुके हैं। लेकिन उस वक्त न तो इस बात की कोई चर्चा हुई और न ही किसी को पता चला कि ऐसा कुछ रणवीर कर चुके हैं। रणवीर का तो कहना है कि वह हजारों लोगों के सामने बिना कपड़ों के आ सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उन्हें कितनी गालियां देता है। हाल ही में करण जौहर के शो में उन्होंने अपने बिंदास अंदाज में कहा कि मुझे किसी की टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके इसी एटीट्यूड की वजह से शायद वह इस मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट करवाने के लिए राजी हो गए हों।

और लोगों को भी पड़ी हैं गालियां
बड़े परदे पर शर्ट के साथ साथ पैंट उतारने वालों और गालियां खाने वालों की लंबी लिस्ट है। रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआती फिल्म ‘सांवरिया’ में ही बिना कपड़ों के सिर्फ एक तौलिए के सहारे एक न्यूड सीन शूट किया था। उनसे पहले गे रिलेशनशिप पर बनी फिल्म ‘दोस्ताना’ में जॉन अब्राहम के अर्धनग्न सीन की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि इस सब की शुरुआत सुपरमॉडल मिलिंद सोमण ने एक ऐड के लिए अब से करीब तीन दशक पहले न्यूड फोटोशूट कराकर की थी। इस पर मिलिंद को काफी विरोध झेलना पड़ा था। ‘पीके’ के लिए आमिर खान जैसे बड़े सितारे ने एक रेडियो के सहारे न्यूड सीन शूट किया था। इसके बाद आमिर से भी तमाम लोग खफा हो गए थे। एक्टर शरमन जोशी फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में न्यूड सीन शूट कर चुके हैं, तो फिल्म ‘जेल’ में नील नितिन मुकेश का न्यूड सीन काफी चर्चित हुआ था। फिल्म तो चले ना चले इस सीन ने इतने लोगों की त्योरियां चढ़ा दीं कि नील नितिन के नाम की सनसनी फैल गई। कुछ साल पहले एक्टर राजकुमार राव ने भी फिल्म ‘शाहिद’ में न्यूड सीन शूट किया था और पब्लिक ने लानतें भेजना शुरू कर दिया था।

आसपास नॉर्मल लगती है न्यूडिटी
दिलचस्प बात है कि गांव घरों में छोटे-छोटे बच्चे जब कम या बिना कपड़े पहने घूमते हैं तो ये नजारा हमें नॉर्मल लगता है। दंगल पहलवानी करते लंगोट लपेटे कुश्ती करते पहलवान भी आंखों को नहीं अखरते। और न ही अखरती हैं ऐसे लंगोटधारी हीरोज की फिल्में। ‘सुल्तान’ और ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी महज लंगोट बांधकर कुश्ती लड़ने वाले मर्दों से भी हमें कोई दिक्कत नहीं होती। महिला एक्टर्स और मॉडल्स के हॉट फोटोशूट तो हम फिल्मों से लेकर इंटरनेट तक पर रोजाना ही देखते हैं। लेकिन जब कोई मेल एक्टर बड़े परदे पर न्यूड आता है तो सनसनी फैल जाती है। आंखों को इस तरह के सीन देखने की आदत कम है इसलिए जब ऐसा कुछ बड़े परदे पर आता है तो आंखों के अलावा दिल और दिमाग को भी खटकता है। हालांकि इंटरनेट और सोशल मीडिया क्रांति के बाद पिछले कुछ समय से माहौल थोड़ा बहुत बदला हुआ नजर आता है। वरना रणवीर सिंह को अपने न्यूड फोटोशूट के लिए मिलिंद सोमण की तरह मुकदमों का सामना करना पड़ता या आमिर खान और जॉन अब्राहम के खिलाफ हुए प्रदर्शन की तरह लोग उनके खिलाफ सड़कों पर आ गए होते।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...