21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराखी सावंत को महंगा पड़ा ट्रैफिक जाम करना, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने...

राखी सावंत को महंगा पड़ा ट्रैफिक जाम करना, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया ई-चालान

Published on

एक्ट्रेस राखी सावंत अपने अतरंगी हरकतों की वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। वह कुछ ऐसा कर देती हैं कि लोगों की कई बार हंसी छूट जाती है या फिर वह खुद ही मुसीबत में फंस जाती हैं। जैसा इस बार हुआ। उन्होंने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक दी थी, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। अब जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने उनकी अच्छे से अकल ठिकाने लगा दी। आइए विस्तार से बताते हैं कि क्या हुआ।

दरअसल, राखी सावंत मुंबई में किसी जगह कुछ खरीदने के लिए गाड़ी से उतरी थीं। लेकिन गाड़ी को साइड में पार्क न करके बीच सड़क पर खड़ी करके वह वहां से चली गई थीं। इस वजह से उनकी कार के पीछे लंबा जाम लग गया था। एक्ट्रेस की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। वह जब गाड़ी के पास आती हैं तो कहती हैं, जहां हम खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है, रुक जाओ।

राखी सावंत के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
राखी के इस वीडियो के बाद फैन्स ने उनकी इस करतूत पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक यूजर ने लिखा था ये कोई तरीका नहीं हुआ। एक अन्य यूजर ने कहा- ये बहुत गलत है, वह आम लोगों के ट्रैफिक को इस तरह डिस्टर्ब नहीं कर सकती हैं, मुंबई पुलिस को इस मामले में ऐक्शन लेना चाहिए।

राखी सावंत की वजह से आया लोगों को गुस्सा
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि उनकी गाड़ी के पीछे ऑटो समेत तमाम गाड़ियों का हुजुम लगा हुआ था। सभी पीछे खड़े लोग हॉर्न बजा रहे थे। उनको अपनी गाड़ी हटाने के लिए कह रहे थे। लेकिन राखी अपनी मस्ती में मगन थीं। अब पुलिस ने अंधेरी वेस्ट में ट्रैफिक फ्लोक में बाधा डालने के लिए राखी की कार का ई-चालान कर दिया है।

पुलिस ने लिया राखी सावंत पर एक्शन
अंधेरी लोखंडवाला ओशीवारा सिटिजन्स एसोसिएशन्स ने जब ट्विटर पर राखी का ये वीडियो शेयर किया तो मुंबई पुलिस ने इस मामले में रिस्पॉन्ड किया। ओशीवारा ट्रैफिक डिवीजन के सीनियर इन्सपेक्टर दिलीप भोसले ने कहा, ‘हमने ट्रैफिक में बाधा डालने के लिए गाड़ी के खिलाफ चालान जारी कर दिया है।’ बता दें कि मुंबई में ऐसा करने पर 500 रुपये जुर्माने के तौर पर भरने पड़ते हैं।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...