22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक ने डॉलर के खातिर जवाहिरी के खात्‍मे में की अमेरिका की...

पाक ने डॉलर के खातिर जवाहिरी के खात्‍मे में की अमेरिका की मदद? बाजवा को फोन से उठे सवाल

Published on

इस्‍लामाबाद

अमेरिका ने अफगानिस्‍तान में घुसकर राजधानी काबुल में जोरदार ड्रोन हमला करके अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार‍ गिराया है। इस हमले में तालिबानी गृहमंत्री श‍िराजुद्दीन हक्‍कानी के बेटे और एक रिश्‍तेदार के भी मारे जाने की खबरें हैं। अफगान मीडिया के मुताबिक हक्‍कानी ने ही अपने सुरक्षित ठिकाने पर तालिबानी सरगना को पनाह दे रखी थी। जवाहिरी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल पाकिस्‍तान की भूमिका को लेकर उठ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जवाहिरी के खात्‍मे में पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की बहुत अहम भूमिका रही है। आइए समझते हैं पूरा मामला….

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने जिस किलर ड्रोन से जवाहिरी के किले को निशाना बनाया, वह किसी खाड़ी देश जैसे कतर से उड़कर पाकिस्‍तान के रास्‍ते काबुल तक गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ड्रोन विमान बिना जनरल बाजवा की मंजूरी के पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र से उड़कर नहीं जा सकता था। अमेरिकी किलर ड्रोन को रास्‍ता देने का ही इमरान खान विरोध करते थे लेकिन शहबाज राज में अमेरिका को यह मंजूरी दी गई। पाकिस्‍तानी पत्रकार कामरान यूसुफ ने खुलासा किया है कि जवाहिरी पर हमले से दो दिन पहले ही अमेरिकी सेना के एक शीर्ष जनरल ने पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा से बातचीत की थी।

बाजवा ने अमेरिका से पाकिस्‍तान को लोन देने के लिए गुहार लगाया
कामरान ने कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्‍तान इस पूरे अभियान का हिस्‍सा था। दरअसल, पाकिस्‍तान को आईएमएफ से लोन लेना है जो बिना अमेरिका की मंजूरी के नहीं मिल सकता है। इसी वजह से बाजवा ने अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी से बातचीत की थी। जापानी मीडिया ने खुलासा किया था कि बाजवा ने अमेरिका से पाकिस्‍तान को लोन देने के लिए गुहार लगाया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ भी अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के दौरे पर गए थे। जनरल बाजवा के बातचीत और आईएसआई चीफ के दौरे से जवाहिरी के शिकार में पाकिस्‍तानी भूमिका की संभावना और ज्‍यादा बढ़ गई है।

दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगलमैन ने भी कहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि पाकिस्‍तान ने इस कार्रवाई में अमेरिका की मदद की हो। उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ दिनों पहले आईएसआई चीफ अमेरिका गए थे। कुगलमैन ने यह भी कहा, ‘ जब अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्‍तान में घुसकर मारा था तब इस्‍लामाबाद और वॉशिंगटन के बीच रिश्‍ते बहुत खराब हो गए थे। संभवत: पाकिस्‍तानी मदद के साथ अब अमेरिका के अलकायदा सरगना जवाहिरी का अंत करने के बाद इस्‍लामाबाद को आने वाले वर्षों में बहुत बड़ा फायदा हो सकता है।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...