26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यएक दिन में दो हादसे, सीएम गहलोत ने एक के लिए किया...

एक दिन में दो हादसे, सीएम गहलोत ने एक के लिए किया मुआवजे का ऐलान, BJP बोली- मुस्लिम तुष्टीकरण है ये

Published on

जयपुर

राजस्थान में पिछले दिनों तालाब में डूबने की कई घटनाएं हुई। इनमें से रविवार 31 जुलाई को हुई दो घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था। मुख्यमंत्री के दोनों ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पहली घटना में पांच मृतकों के प्रति मुख्यमंत्री की ओर से केवल संवेदनाएं व्यक्त की गई थी जबकि दूसरी घटना में संवेदना व्यक्त करने के साथ दो मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के तहत 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। चूंकि पहली घटना में हिन्दू समुदाय के पांच बच्चों की मौत हुई थी और दूसरी घटना में मुस्लिम समुदाय के दो युवकों की मृत्यु हुई थी। इसलिए भाजपा ने मुख्यमंत्री पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मृतक हिन्दू बच्चों के प्रति केवल संवेदना और मुस्लिम मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा। यह तुष्टीकरण नहीं तो और क्या है।

रविवार को प्रदेश में हुए थे दोनों हादसे, CM ने व्यक्त की थी संवेदना
रविवार 31 जुलाई को श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर गांव के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई थी। पांचों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल के बीच थी। इनमें भावना, अंकित, निशा, राधे और अंशु शामिल थे। ये पाचों बच्चे मजदूर परिवार के थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए संवेदना व्यक्त की थी।

दो ट्वीट पर हुआ विवाद
रविवार को ही जोधपुर जिले के फलोदी स्थित बेंगटी कलां गांव में तालाब किनारे सेल्फी लेते समय दो युवक तालाब में गिर गए। इस हादसे में 21 वर्षीय रहमततुला और 20 वर्षीय अकरम की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए संवेदना जताई और चिरंजीवी योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। इन्हीं दो ट्वीट पर विवाद हो गया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। हिन्दू परिवार के बच्चों की मृत्यु पर केवल संवेदना और मुस्लिम परिवार के दो युवकों की मृत्यु पर संवेदना के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया। ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

बीजेपी ने राष्ट्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री के दोनों ट्वीट का स्क्रीन शॉट ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान में एक ही दिन में दो दुखद घटनाएं हुई। इन घटनाओं में मुख्यमंत्री ने धर्म देखकर मुआवजा दिया। यह कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर सुरेन्द्र पूनिया ने भी अशोक गहलोत पर सियासी हमला किया।

इधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया कि एक ही दिन, एक ही राज्य में दो घटनाएं। कांग्रेस का डीएनए देखना हो तो मुख्यमंत्री के दोनों ट्वीट को देखें। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी ट्वीट करके लिखा कि दो अलग अलग घटनाओं पर किए गए ये ट्वीट अगर सत्य है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है और पराकाष्टा भी है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रवक्ता रामलाल शर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित कई नेताओं ने अशोक गहलोत पर तुष्टीकरण के आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिए बीजेपी नेताओं को जवाब
भाजपा नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सियासी हमले का जवाब लोकेश शर्मा ने दिया। सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीजेपी नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि श्रीगंगानगर में जिन 5 बच्चों की मृत्यु हुई है। उनमें से 3 बच्चों के परिजनों को भी चिरंजीवी योजना के तहत 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। जोधपुर में हुई इसी प्रकार की घटना से इसे असंवेदनशील रूप से जोड़कर प्रचारित करना गलत है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...