24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजागरण करने गई हरियाणवी सिंगर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचीं

जागरण करने गई हरियाणवी सिंगर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचीं

Published on

चरखी दादरी,

हरियाणवी सिंगर राकेश श्योरण को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश श्योरण पर अंजान युवकों द्वारा फायरिंग की गई है. राहत की खबर ये है कि वो इस हमले में बाल-बाल गई हैं. आइये जानते हैं कि सिंगर के साथ ये घटना कब और कैसे हुई.

राकेश श्योराण हरियाणा की जानी-मानी सिंगर हैं. कहा जा रहा है कि वो दादरी के भिवानी रोड पर पावर हाउस के पास जागरण में गई हुई थीं. बीती रात करीब 1 बजे वो पास में खड़ी गाड़ी में भाई के पास पहुंची थीं. इसी दौरान पिस्टल लेकर दो युवक पहुंचे और उनसे गाली-गलौच करने लगे. यहां तक कि उन युवकों ने राकेश और उनके भाई पर पिस्टल तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

धमकी देते-देते उन युवकों को पता नहीं क्या सूझा. इसके बाद बदमाशों ने राकेश और उनके भाई पर फायरिंग शुरू कर दी. शुक्र है कि घटने में सिंगर और उनके भाई बाल-बाल बच गये. फायरिंग के बाद रात्री जागरण में भगदड़ मच गई. इससे पहले फायरिंग करने वाले युवकों को कोई पकड़ पता, वो मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहे.

कौन हैं हरियाणवी सिंगर राकेश?
राकेश श्योराण प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं. कुछ दिन पहले ही उनका लाख टके का बिजना री… एलबम रिलीज हुआ है. राकेश श्योराण किसान आंदोलन और जाट आरक्षण के दौरान भी चर्चा में आई थी. उन्होंने धरना-प्रदर्शनों में हरियाणवीं और देशभक्ति गाने गाकर काफी वाही-वाही लूटी थी. इस हादसे के बाद से राकेश श्योराण काफी डरी हुई हैं.

राकेश श्योराण ने बताया कि जागरण कार्यक्रम में कई बार हवाई फायरिंग हुई थी. आगे उन्होंने कहा कि समाज में बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा. समाज को भी कलाकारों का साथ देना चाहिए और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये. राकेश श्योराण ने कलाकारों पर हो रहे हमलों को लेकर कहा कि जिस तरह से कलाकार सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या की गई, उनके साथ भी ऐसी घटना घट सकती थी.

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
फायरिंग की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई. राकेश श्योराण की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवकों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा अब तक कोई अपडेट सामने नहीं है. सवाल ये है कि आखिर कौन हैं वो लोग जिन्होंने सिंगर की जान लेनी की कोशिश की और क्यों. उम्मीद है कि इस तरह भरी भीड़ में सिंगर पर फायरिंग करने वाले गुनाहगार जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...