20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedपति के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटी थीं केतकी,...

पति के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटी थीं केतकी, बोलीं- मेरे दुख में.

Published on

28 जुलाई 2022 को टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस केतकी दवे के पति रसिक दवे का निधन हो गया था. पति को खोने के बाद केतकी दवे पूरी तरह टूट गई थीं. पर उनके हौसले की दाद देनी पड़ेगी, जो पति की मौत के दो दिन बाद ही उन्होंने काम पर वापसी कर ली. इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद केतकी दवे ने किया है.

जब केतकी दवे ने काम पर की वापसी
केतकी दवे टेलीविजन के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बालिका वधू 2’ जैसे पॉपुलर शोज में अहम रोल अदा कर चुकी हैं. हिंदी सीरियल्स के अलावा वो गुजराती सिनेमा का भी जाना-माना चेहरा हैं. वहीं एक्ट्रेस के पति रसिक दवे  भी टीवी के जाने-माने एक्टर थे. रसिक दवे को खास तौर पर महाभारत में ‘नंद’ किरदार के लिए जाना जाता था.

रसिक दवे पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे, लेकिन उन्होंने कभी लोगों को उनकी परेशानी का एहसास नहीं होने दिया. वहीं जाते-जाते वो अपनी वाइफ केतकी दवे से बड़ी बात कह गये थे. जिंदगी की आखिरी सांस लेने से पहले रसिक दवे ने केतकी दवे से कहा था कि वो उनके जाने के बाद भी काम करती रहें. अपने पति की कही हुई बातों पर ध्यान देते हुए केतकी दवे काम पर वापस लौट चुकी हैं.

ईटाइम्स से बातचीत के दौरान केतकी दवे कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे दुख का हिस्सा बनें. लोगों को अपनी खुशी में शामिल करना चाहिये. आगे बात करते हुए वो कहती हैं कि जब मैं स्टेज पर जाती हूं, तो तुरंत अपने कैरेक्टर में आ जाती हूं. केतकी दवे की निजी जिंदगी का उनके रोल पर असर नहीं पड़ता है. केतकी का कहना है कि शुक्रवार को सूरत में उनका प्ले था, जिसके लिये वो गईं. 28 जुलाई से उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है.

एक्ट्रेस का कहना है कि किसी भी काम में सिर्फ वो शामिल नहीं होती हैं, बल्कि उसमें कई लोग होते हैं. इसलिये वो कभी नहीं चाहेंगी कि उनकी वजह से कोई दिक्कत आये. केतकी दवे सच में आप बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा और बड़ी मिसाल हैं

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...