9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यआरसीपी सिंह की संपत्तियों की वो लिस्ट जिन पर JDU की नजर...

आरसीपी सिंह की संपत्तियों की वो लिस्ट जिन पर JDU की नजर टेढ़ी, देख लीजिए पूरा हिसाब-किताब!

Published on

पटना

वक्त जब पलटी मारता है तो अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है। एक कहावत भी है कि जब किस्मत खराब हो तो हाथी पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है। कुछ ऐसा ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दाहिने हाथ रहे आरसीपी सिंह यानि रामचंद्र प्रसाद सिंह के साथ भी हो रहा है। JDU ने बकायदा नोटिस भेजकर उनसे उनकी संपत्तियों का हिसाब मांगा है। दूसरे शब्दों में कहें तो आरसीपी सिंह पर उनकी ही पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप जड़ दिए हैं। ये भी जाहिर है कि सीएम नीतीश का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा है। खैर, इस खबर में हम आपको आरसीपी सिंह की उस संपत्ति की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिसके बारे में जेडीयू का दावा है कि इसे छिपाकर रखा गया।

आरसीपी सिंह की ‘उन संपत्तियों’ की लिस्ट
जेडीयू ने आरसीपी सिंह को जिन संपत्तियों का हिसाब किताब देने को कहा है, उसकी कॉपी NBT की टीम के पास भी है। ये सभी संपत्तियां नालंदा जिले की ही हैं।

साल
संपत्ति
खरीददार
2011
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-67, प्लॉट- 4698, 4562
लता सिंह, लिपि सिंह, पिता- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2011
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-178, प्लॉट- 3787
लता सिंह, लिपि सिंह, पिता- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2013
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-4, प्लॉट- 4483
लता सिंह, लिपि सिंह, पिता- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2013
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-115, प्लॉट- 5847
लता सिंह, लिपि सिंह, पिता- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2014
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-372, प्लॉट- 4149
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2014
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-115, प्लॉट- 3751
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2014
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-270, प्लॉट- 4158
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2014
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-270, प्लॉट- 3706
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2014
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-270, प्लॉट- 3681
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-379, प्लॉट- 3711
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- महमदपुर, खाता-68, प्लॉट- 3264
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-304, प्लॉट- 3738
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- शेरपुर मालती, खाता-235, प्लॉट- 3695
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 426, प्लॉट- 4417
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2015
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 418, प्लॉट- 4528
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2017
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 67, प्लॉट- 3745
गिरजा सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2018
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 249, प्लॉट- 5877 (बिक्री करने वाले का नाम -बनारस प्रसाद)
लता सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2018
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 86, प्लॉट- 3757
लता सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2018
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 249, प्लॉट- 5877 (बिक्री करने वाले का नाम अलग- दारो देवी)
लता सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह
2019
मौजा- शेरपुर मालती, खाता- 3, 219…प्लॉट- 4461, 4091
लता सिंह, पति- रामचंद्र प्रसाद सिंह

JDU ने कहा- आरसीपी सिंह ने पत्नी के नाम में भी की हेराफेरी
JDU ने अपनी इस लिस्ट में 2015 तक आरसीपी सिंह पर पत्नी का नाम गिरजा सिंह और उसके बाद 2018 से पत्नी का नाम लता सिंह बताकर हेरफेर का आरोप भी लगाया है। यही नहीं, इन संपत्तियों की फेहरिस्त इस साल यानि 2022 तक जाती है।

अब आगे क्या?
जेडीयू ने एक तरह से आरसीपी सिंह को पार्टी से हटाने की पूरी पृष्ठभूमि तैयार कर ली है। JDU ने इन्हीं संपत्तियों की लिस्ट देकर आरोप लगाया है कि आरसीपी ने अपने चुनावी हलफनामे में भी इनका जिक्र नहीं किया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आगे क्या? सियासी गलियारे में चल रही सुगबुगाहट को माने तो चर्चा है कि आरसीपी सिंह आईएएस रह चुके हैं। ऐसे में वो भी अपने तरकश से दस्तावेजों का तीर निकाल सकते हैं। हालांकि ये इस ताजा सियासत का एक कयास भर है। आगे की बात तो अब आरसीपी सिंह ही जानें जो फिलहाल चुप हैं।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...