17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराज्यपटियाला जेल से 19 मोबाइल बरामद, दीवारों में छेद बनाकर छिपाए गए...

पटियाला जेल से 19 मोबाइल बरामद, दीवारों में छेद बनाकर छिपाए गए थे फोन

Published on

चंडीगढ़,

जेल में बंद कैदियों द्वारा फोन के इस्तेमाल की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं. जेल प्रशासन के तमाम सख्ती के दावों के बावजूद ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस कड़ी में पंजाब के पटियाला सेंट्रल जेल में रविवार को अधिकारियों ने अचानक पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान जेल स्टाफ से लेकर कैदियों में हड़कंप मचा रहा. अधिकारियों ने एक-एक बैरक और जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली.

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को जेल से 19 की-पैड मोबाइल बरामद हुए हैं. ये मोबाइल जेल की बैरक की दीवारों और फर्श में बनाए गए छोटे-छोटे छेदों के अंदर छिपाए गए थे. फिलहाल ये पता नहीं लग सका है कि ये फोन किस-किस कैदी के हैं. अधिकारियों ने इन फोन को जांच के लिए भेज दिया है. ताकि पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल किन लोगों से बातचीत के लिए किया गया है.

जेल मंत्री ने दी बधाई
पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक ट्वीट में सेंट्रल जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा, “पटियाला सेंट्रल जेल में आज चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान में दीवारों और फर्श में छेद बनाकर छुपाए गए 19 मोबाइल बरामद किए गए हैं.” फोन की बरामदगी ने पंजाब जेल प्रशासन को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है. बड़ा सवाल यह है कि कैदी मोबाइल फोन को अत्यधिक सुरक्षित जेल में कैसे ले गए, जहां मोबाइल फोन रखना एक बड़ा अपराध है.

पहले भी जेल से बरामद हो चुके हैं फोन
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पटियाला सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इससे पहले इस साल 25 मई को पंजाब के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला के पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था, जो सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में दोषी पाए गए थे.

जेल अधिकारियों ने इसी साल 31 मई को आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए थे, जो इस जेल परिसर के अंदर दबाए गए थे. वहीं पिछले महीने की शुरुआत में जेल में किए गए डोप टेस्ट में जेल के 45 प्रतिशत से अधिक कैदी ड्रग्स के आदी पाए गए थे.

ड्रग के साथ पकड़े गए फरीदकोट जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट
बता दें कि शनिवार को ही पंजाब की फरीदकोट जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विनि ढांग को जेल में ड्रग्स ले जाते पकड़े गए थे. इस दौरान उनके पास से करीब 80 ग्राम हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए गए. जिन्हें छोटे-छोटे पैकेटों को एक फाइल में छुपाकर जेल में ले जाया जा रहा था. सुरक्षाकर्मियों ने जब उनकी तलाशी ली तो वे ड्रग्स के साथ पकड़े गए. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस और जेल एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Latest articles

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...