29.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा! नई डिफेंस सिस्टम के रडार को...

अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा! नई डिफेंस सिस्टम के रडार को रूस और चीन की ओर मोड़ा

Published on

वॉशिंगटन

दुनियाभर में जारी युद्ध के माहौल को देखते हुए अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा सताने लगा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डर है कि वैश्विक तनातनी के बीच उत्तर कोरिया और रूस जैसे देश मिसाइल से हमला कर सकते हैं। इस कारण अमेरिका ने लॉकहीड मॉर्टिन के बनाए अपने लॉन्ग रेंज डिस्क्रिमिनेशन रडार (LRDR) को मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ जोड़कर एक्टिवेट कर दिया है। यह रडार लंबी दूरी तक दुश्मन की मिसाइल को ट्रैक कर सकता है। इससे अमेरिका के पास मिसाइल के दागे जाने के समय से ही अलर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। इस रडार को चीन और रूस की तरफ मुंह करके तैनात किया गया है। अमेरिका ने इस रडार को अलास्का के अलावा कई दूसरी जगहों पर भी तैनात किया है।

अमेरिकी मिसाइल डिफेंस की बढ़ेगी ताकत
यूएस नॉर्दन कमांड नॉर्थकॉम के जनरल जॉय लेस्टोर्टी ने कहा कि हम महीनों से इस रडार का परीक्षण कर रहे थे। इस रडार के शामिल होने से अमेरिका के मिसाइल डिफेंस आर्टिटेक्चर में बड़ा बदलाव होने वाला है। हमने टेस्टिंग के दौरान कई सकारात्मक परिणाम देखे हैं कि यह रडार हमारे लिए क्या कर सकता है। यह खतरों को कम करेगा और जमीन पर आधारित इंटरसेप्टर इंगेजमेंट को और अधिक घातक बनाएगा। लेस्टोर्टी ने यह भी बताया कि अमेरिका के उत्तरी इलाके की सुरक्षा नॉर्थकॉम कमांडर जनरल ग्लेन वैनहेर्क की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह रडार उस लक्ष्य को पाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

लंबी दूरी से लक्ष्य को ट्रैक कर सकता है यह रडार
अमेरिकी रक्षा विभाग ने एलआरडीआर रडार को टू-इन-वन सिस्टम बताया है, जो कम-आवृत्ति और उच्च-आवृत्ति वाले रडारों को जोड़ती है। इनमें से एक अंतरिक्ष में मौजूद कई ऑब्जेक्ट्स को एक साथ ट्रैक कर सकता है, लेकिन यह नहीं बता सकता कि इनमें कौन सा हमारे लिए खतरा है। वहीं, दूसरा रडार नजदीक से हवाई क्षेत्र को स्कैन करता है, लेकिन यह विशिष्ट खतरों को पहचान सकता है उनके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दे सकता है। यह रडार बैलिस्टिक, क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइल खतरों से निपटने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अंतरिक्ष में भी इस रडार की पहुंच, स्पेस कमांड को भी फायदा
यूएस नॉर्दन कमांड नॉर्थकॉम ने यह भी बताया कि एलआरडीआर रडार अंतरिक्ष के कचरे और उपग्रहों के बीच भी भेदभाव कर सकता है। ऐसे में यह यूएस स्पेस कमांड को भी जरूरी जानकारी मुहैया करवा सकता है। हालांकि, इसकी रेंज और क्षमताओं के बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस रडार के आने से अमेरिका की मिसाइल डिफेंस की रेंज काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। रूस के एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का रडार 600 किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र को स्कैन कर सकता है।

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...