27.6 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगर संपत्ति जब्त की तो.... रूस ने अमेरिका को दे दी द्विपक्षीय...

अगर संपत्ति जब्त की तो…. रूस ने अमेरिका को दे दी द्विपक्षीय संबंध पूरी तरह खत्म करने की चेतावनी

Published on

मॉस्को

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तल्खियां बढ़ती ही जा रही है। अमेरिका समेत यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की बौछार की हुई है। अब रूस ने पलटवार करते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसकी संपत्तियों को जब्त किया जा जाता है तो वह अमेरिका के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर देगा। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक व्यवस्था में भारी गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि ये दोनों राष्ट्र सैन्य शक्ति के मामले में पूरी दुनिया में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इतना ही नहीं, द्विपक्षीय संबंधों के खत्म होते ही दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी मंडराने लगेगा।

अमेरिका ने जब्त किए हैं रूस के 640 बिलियन डॉलर
यूक्रेन पर हमले के कारण पश्चिम ने रूस पर अभूतपूर्व आर्थिक, वित्तीय और राजनयिक प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें रूस के लगभग आधे सोने और विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज करना भी शामिल है। रूस की इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 24 फरवरी से पहले 640 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा थी। इस बीच यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल सहित शीर्ष पश्चिमी अधिकारियों ने यूक्रेन के भविष्य के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए रूस की फ्रीज की गई संपत्तियों को हमेशा के लिए जब्त करने का सुझाव दिया है। जिसके बाद से ही रूस भड़का हुआ है।

रूस बोला- जब्ती से द्विपक्षीय संबंधों को होगा नुकसान
रूसी विदेश मंत्रालय में उत्तरी अमेरिकी विभाग के प्रमुख अलेक्जेंडर डार्चिव ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम अमेरिकियों को ऐसे कार्यों के हानिकारक परिणामों के बारे में चेतावनी देते हैं जो स्थायी रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाएंगे। यह न तो उनके हित में है और न ही हमारे हित में है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह किन संपत्तियों की बात कर रहे थे।

रूस के खिलाफ ऐक्शन के लिए अधिकार मांग रहा न्याय विभाग
बाइडेन प्रशासन के अनुसार, अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संबंध रखने वाले धनी व्यक्तियों की 30 बिलियन डॉलर की संपत्ति को भी जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में महंगी यॉट, हेलीकॉप्टर, रियल एस्टेट और आर्ट शामिल हैं। पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि अमेरिकी न्याय विभाग रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए रूसी बिजनेसमैन और नेताओं की संपत्तियों को जब्त करने के लिए कांग्रेस से व्यापर अधिकार की मांग की थी।

रूस ने राजनयिक संबंध खत्म करने की भी चेतावनी दी
डार्विच ने यह भी कहा कि अगर रूस को आतंकवाद का राज्य प्रायोजक घोषित किया जाता है तो राजनयिक संबंध बुरी तरह प्रभावित होंगे और यहां तक कि टूट भी सकते हैं। यूक्रेन की स्थिति के बारे में बोलते हुए डार्चिव ने कहा कि कीव पर अमेरिका का प्रभाव इस हद तक बढ़ गया है कि अमेरिकी तेजी से संघर्ष में अधिक से अधिक प्रत्यक्ष पक्ष बन रहे हैं।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...