17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालाब से निकला 'डरावना' गांव, सदियों पुराने पुल की तस्वीरें आईं सामने!

तालाब से निकला ‘डरावना’ गांव, सदियों पुराने पुल की तस्वीरें आईं सामने!

Published on

नई दिल्ली,

भीषण गर्मी की वजह से ब्रिटेन में तालाब और नदी सूखते जा रहे हैं. सूखे की वजह से करीब 70 साल से पानी के अंदर दफन एक गांव के अवशेष दिखने लगे हैं. वहां पर मौजूद एक सदियों पुराने पुल का भी लोग दीदार कर पा रहे हैं.दरअसल, 1950 के दशक में बेटिंग्स नाम के एक छोट से गांव को बेटिंग्स तालाब के अंदर दफन कर दिया गया था. यह गांव वेस्ट यॉर्कशायर पेनिन हिल्स में था. इस गांव में सदियों पुराना एक पैकहॉर्स ब्रिज था. माना जाता है कि इसे मध्य युग में बनवाया गया था, जब ब्रिटेन पर विकिंग का कब्जा था. यह ब्रिज यॉर्कशायर और लंकाशायर को जोड़ता था.

साल 1956 में इस तालाब को वेकफील्ड नाम के एक शहर तक पानी पहुंचाने के लिए बनाया गया था. अब तालाब में पानी के घटते स्तर को देखते हुए यॉर्कशायर वाटर ने hosepipe बैन का ऐलान कर दिया है. मतलब आप घर में बागीचों में पानी डालने जैसे कामों के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.यॉर्कशायर पोस्ट के मुताबिक, पानी के अंदर दफन किए गए गांव का इतिहास काफी डरावना रहा है.

साल 1989 में इस इलाके से एक डेड बॉडी मिली थी. शख्स को सिर में गोली लगी थी. तब तालाब सूख जाने के बाद उसकी डेड बॉडी तालाब के तल में मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि इस शख्स का नाम लॉरेंस विंस्टनली है और हत्या के समय वह 23 साल का था. हालांकि, इस मर्डर की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. बता दें कि उस समय तालाब का पानी 12 मीटर नीचे चला गया था. यॉर्कशायर वाटर ने बताया है कि मौजूदा समय में तालाबा का पानी 50 फीसदी से भी ज्यादा सूख चुका है. इसके बाद 27 सालों में पहली बार hosepipe बैन का ऐलान किया गया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...