22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार में परिवार पर किच-किच, राजद के आरोप पर नितिन नवीन ने...

बिहार में परिवार पर किच-किच, राजद के आरोप पर नितिन नवीन ने दिया यह जवाब

Published on

पटना

बिहार में सरकारी कामकाज और विभागीय बैठकों लालू परिवार और सलाहकारों के शामिल होने के सुशील मोदी के आरोपों के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा पर पलटवार किया है। राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा नेता नितिन नवीन और अश्वनि चौबे के परिवार के फोटो डालकर विपक्षी पार्टी से जवाब मांगा है। एक फोटो में नितिन नवीन के मंत्री कक्ष में उनकी पत्नी और परिवार के कुछ अन्य सदस्य दिख रहे हैं, जबकि अश्विनी चौबे वाले फोटो में उनका पुत्र दिख रहा है। हालांकि, इस संबंध में पूर्व पथ परिवहन मंत्री नितिन नवीन ने कहा राजद एक फोटो को गलत तरीके से पेश कर रहा है। विभागीय बैठकों या कामकाज में मेरा परिवार कभी शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजद ने जिस फोटो को लेकर मेरे ऊपर आरोप लगाया है, वह 21 फरवरी 2021 का है, जब मैंने विभाग का कामकाज संभाला था।

इससे पहले बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि लालू प्रसाद के दामाद और राजद कार्यकर्ता सरकार चला रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पहली समीक्षा बैठक में लालू प्रसाद के दामाद शैलेश कुमार न केवल मौजूद थे बल्कि उसका संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पथ निर्माण और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में राजद के कार्यकर्ता और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव की मौजूदगी पर सरकार को घेरा था।

इसके बाद हमलावर राजद ने ताबड़तोड़ ट्वीट करके बीजेपी पर हमला बोल दिया। राजद ने कहा, “एक हफ्ते पहले तक ये नितिन नवीन भाजपा कोटे से बिहार का पथ निर्माण मंत्री था। पत्नी सहित इसका पूरा परिवार मंत्री के चैम्बर और विभाग में जाता था, अधिकारियों से मिलता था। सुशील मोदी, क्या इस पर कुछ बोलेंगे या बीजेपी विधायकों, मंत्रियों की ओर पोल खुलवाते रहेंगे? जल्दी बोलो, बहुत सबूत है?” फोटो के साथ किए गए एक अन्य ट्वीट में राजद की ओर से कहा गया, “केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बेटा अर्जित शाश्वत उनके साथ मीटिंग में मौजूद रहता है। क्या सुशील मोदी उस पर कुछ बोलेंगे? सत्ता जाने से बौखलाए और अपनी ही पार्टी में दूर फेंक दिए गए बेचारे सुशील मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें त्वरित इलाज की सख्त जरूरत है।”

राजद द्वारा आरोपों के कठघरे में खड़े किए जाने के बाद नितिन नवीन ने लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा, “हां, मेरे चैम्बर में मेरी पत्नी और परिजन आए थे। राजद वालों को तारीख पता नहीं होगा तो मैं वह भी बता देता हूँ। 21 फरवरी 2021 को मेरे द्वारा पथ निर्माण विभाग का कार्यभार संभालने पर बधाई देने आए थे, न कि किसी विभागीय बैठक या सरकारी कामकाज में शामिल होने।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता सुशील मोदी द्वारा पेश किए गए तथ्य के बाद राजद अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगा रहा है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक अश्विनी चौबे की ओर से कई बयान नहीं आया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...