29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यदिल्ली पर नजर, मिशन 2024 के लिए नीतीश बनाएंगे प्लान, 3-4 सितंबर...

दिल्ली पर नजर, मिशन 2024 के लिए नीतीश बनाएंगे प्लान, 3-4 सितंबर को जेडीयू नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Published on

पटना

बिहार में नई सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ( की पार्टी जेडीयू ‘मिशन 2024’ की तैयारी में जुट गई है। इसी को लेकर जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। यह बैठक तीन और चार सितंबर को वीर चंद्र पटेल स्थित जेडीयू ऑफिस के कर्पूरी सभागार में होगी। पार्टी महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा कि दोनों दिन संगठन संबंधी मुद्दों और सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी। ये बैठकें इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी से गठबंधन तोड़ते हुए महागठबंधन से हाथ मिला लिया था, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वामदल शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन बैठकों में पार्टी का एजेंडा तय करने और बीजेपी से नाता तोड़ने के उनके फैसले का समर्थन किए जाने की संभावना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू सदस्यों को संबोधित भी करेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी जेडीयू का एक प्रमुख संगठनात्मक निकाय है। वहीं, राष्ट्रीय परिषद एक व्यापक निकाय है, जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होते हैं। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार यह बैठक की जा रही है। पार्टी के लिए यह अहम बैठक है, क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ ही इस साल गुजरात में होने वाले चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा।

पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे नीतीश ?
बता दें कि बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार को पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की चर्चाएं जोर शोर पर हैं। महागठबंधन नेताओं द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बयान देते हुए देख गया है। हालांकि सीएम नीतीश ने खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने की संभावनाओं को अक्सर खारिज किया है। वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी इस पर विचार के लिए तैयार है, बशर्ते अन्य विपक्षी दल संबंधित भूमिका के लिए नीतीश के नाम का समर्थन करें। इस बीच, रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी दल नीतीश का समर्थन करें तो वह प्रधानमंत्री पद के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...