14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedByju’s को मिला दिग्गजों का साथ, मोहनदास पई और रजनीश कुमार अब...

Byju’s को मिला दिग्गजों का साथ, मोहनदास पई और रजनीश कुमार अब इस कंपनी को संवारेंगे

Published on

नई दिल्ली

ऑनलाइन एजुकेशन मुहैया कराने वाली कंपनी बायजूस (Byju’s) को दिग्गजों का साथ मिला है। बायजूस ने बताया कि उसने पूर्व एसबीआई चीफ रजनीश कुमार और पूर्व इंफोसिस सीएफओ मोहनदास पई को अपनी नई बोर्ड एडवाइजरी समिति (BAC) में शामिल किया है। इस महीने की शुरुआत में बायजूस के सीईओ बायजू रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा था कि वे बीएसी का गठन करेंगे। बीएसी का गठन कंपनी के बोर्ड और गवर्नेंस स्ट्रक्चर पर सलाह देने के लिए किया गया है। मोहनदास पई बायजूस के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं। उन्होंने आरिन कैपिटल के जरिए इस स्टार्टअप में निवेश किया था। रजनीश कुमार की बात करें, तो वे एसबीआई पूर्व चेयरमैन रहे हैं। रजनीश कुमार भारतपे के मौजूदा चेयरमैन भी हैं।

आधे बोर्ड ने दे दिया था इस्तीफा
बायजूस की स्थिति इस समय सही नहीं चल रही है। हाल ही में इसके आधे बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया था। बायजूस देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे अधिक वैल्यूएशन वाला एडटेक स्टार्टअप है। कंपनी ने बताया था कि उसने मोहनदास पई और रजनीश कुमार को एडवाइजरी कमेटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। अब इन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

बायजू और दिव्या सबसे इंप्रेसिव एंटरप्रेन्योर्स में से एक
पई ने एक बयान में कहा, ‘बायजू और दिव्या सबसे इंप्रेसिव एंटरप्रेन्योर्स में से एक हैं। पहले भी मैं इनके साथ काम कर चुका हूं। करीब 10 साल पहले में इनसे पहली बार मिला था। इस दौरान वे दुनिया की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी खड़ी कर चुके हैं। यह भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से भी एक है। मुझे इनमें मार्केट लीडर बनने की भूख दिखाई देती है।’

बायजूस ने बुलाई थी ईजीएम
इससे पहले बायजूस के तीन प्रमुख डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रवींद्रन ने शेयरधारकों की एक असाधारण जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई थी। इस बैठक में ही एडवाइजरी कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। रवींद्रन ने कहा कि यह कमिटी एक वर्किंग ग्रुप के रूप में काम करेगी।

Latest articles

भांग पीने के बाद निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भोपाल भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान एक निजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल  खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के...

पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में होली का पर्व बड़े...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...