24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्य2 किमी दूर प्‍लेटफॉर्म पर खड़ा था पति, दरिंदे ने महिला को...

2 किमी दूर प्‍लेटफॉर्म पर खड़ा था पति, दरिंदे ने महिला को ट्रेन से नीचे फेंक दिया

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के फतेहाबाद ज‍िले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर नशे में धुत शख्‍स ने एक 30 साल की महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और उसका 9 साल का बेटा अकेले कोच में रह गया। वारदात करने वाला शख्‍स महिला को धकेलने के बाद खुद भी चलती ट्रेन से बाहर कूद गया। ट्रेन जब फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में स्टेशन पर पहुंची तो महिला के पति ने बच्चे को अकेला देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। फतेहाबाद पुलिस ने बताया क‍ि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुल‍िस ने कहा क‍ि ट्रेन का कोच पूरा खाली था और उसमें 3 लोग ही सफर कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार मनदीप कौर रोहतक अपने मायके से अपने पति हरजिंदर सिंह के पास वापस आ रही थी। अपने 9 साल के बच्चे के साथ। वो ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी ट्रेन में 27 साल की उम्र का संदीप भी सफर कर रहा था। पुल‍िस ने बताया क‍ि संदीप ने शराब पी रखी थी और उसने मनदीप कौर के साथ छेड़खानी शुरू की। इस पर मनदीप कौर ने उसे थप्पड़ मार दिया।

ट्रेन से कूद गया था आरोपी
इसके बाद संदीप ने मनदीप कौर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और खुद भी वहां से कूदकर फरार हो गया। उधर, मह‍िला के पति ने कहा क‍ि उसकी पत्‍नी ने फतेहाबाद के टोहाना पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही फोन किया था कि ट्रेन स्टेशन पहुंचने वाली है मुझे लेने आ जाओ। इस पर जब उन्‍होंने ट्रेन में अकेले बेटे को देखा तो चौंक गए। इसके बाद पूरी घटना का पता चलने पर पुल‍िस को सूचना दी।

मह‍िला का शव बरामद
पुलिस ने शुक्रवार सुबह महिला का शव बरामद किया है और आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ने कहा कि महिला का शव टोहाना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। आरोपी जींद के नरवाना में ट्रेन में चढ़ा था। उसने महिला को देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर मह‍िला ने उसका व‍िरोध क‍िया। इसके बाद मह‍िला को नीचे धक्‍का दे द‍िया और खुद भी कूद गया। उन्होंने बताया क‍ि आरोपी की पहचान जींद के नरवाना के कलावां निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।

नशे में था आरोपी
फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि जब संदीप कुमार ने मह‍िला के साथ मारपीट करने की कोशिश की तो महिला अपने बेटे के साथ रेलवे कोच में अकेली थी। आरोपी संदीप नशे का आदी है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या और हमले का मामला दर्ज किया गया। घटना के वक्त वह नशे में था।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...