7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeबिलकिस बानो की बात करते हुए रो पड़ीं शबाना आजमी, कहा- मुझे...

बिलकिस बानो की बात करते हुए रो पड़ीं शबाना आजमी, कहा- मुझे शर्म आ रही है, हम ऐसे समाज में रह रहे

Published on

बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍ट्रेस शबाना आजमी अपनी बेबाक बयानी के लिए पहचानी जाती हैं। लेकिन बिलकिस बानो केस में 11 दोष‍ियों की रिहाई ने उन्‍हें झकझोर कर रख दिया है। एक इंटरव्‍यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा कि उन्‍हें गुजरात सराकर के इस फैसले से न सिर्फ झटका लगा है, बल्‍क‍ि वह बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं, बात करते करते उनकी आंखों से आंसू झलक उठे।

‘एनडीटीवी’ संग बातचीत में शबाना आजमी ने कहा कि Bilkis Bano केस में जो कुछ भी हुआ है, उससे उन्‍हें गहरा सदमा लगा है। एक्‍ट्रेस ने कहा कि बिलकिस बानो के साथ हुए अन्‍याय के लिए उनके पास शब्‍द नहीं हैं। Shabana Azmi ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वह बिलकिस बानो की हिम्‍मत को सलाम करती हैं, जो आज भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं। शबाना ने कहा, ‘मैं बिलकिस बानो की हिम्‍मत और जज्‍बे का बहुत सम्‍मान करती हूं। उनके साथ जो ट्रेजडी हुई है, जिस तरह का अन्‍याय हुआ है, वह आज भी उससे लड़ रही हैं। उन्‍होंने लड़ाई लड़ी और दोष‍ियों को सजा दिलवाई।’

जिन्‍हें रेप की धमकी मिल रही, वो कैसे सुरक्ष‍ित महसूस करे?
शबाना आजमी ने आगे कहा, ‘यह दुर्भाग्‍य है कि दोष‍ियों को सजा दिलवाने के बाद अब जब बिलकिस बानो की जिंदगी फिर से जुड़ने लगी थी, उनके साथ हुए न्‍याय का मजाक बन गया। क्‍या उनके साथ जो हुआ उसके लिए हमें आवाज नहीं उठानी चाहिए। क्‍या हमें अपने घर की छत पर चढ़कर शोर नहीं मचाना चाहिए?’ शबाना आजमी ने कहा कि हम आज भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात करते हैं। महिलाए देश में असुरक्षा के भाव में जी रही हैं, उन्‍हें हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं, क्‍या वह इस तरह के फैसले से सुरक्ष‍ित महसूस करेंगी?

‘मैं इंतजार करती रही कि लोग विरोध करेंगे’
शबाना आजमी ने कहा कि जब गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो संग अन्‍याय करने वाले सभी 11 दोष‍ियों को रिहा करने का फैसला किया, तो उन्‍हें गहरा झटका लगा था। वह समझ नहीं पा रही थीं कि ऐसा हुआ क्‍यों। उन्‍हें उम्‍मीद थी कि लोग इसका विरोध करेंगे। एक्‍ट्रेस ने बताया कि वह फैसले के 2-3 दिन बाद तक तो इसी इंतजार में रहीं कि कहीं न कहीं से विरोध के सुर तेज होंगे। शबाना ने मीडिया से भी नाराजगी जताई और कहा कि इस मुद्दे को कम कवरेज दी गई। इस पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। यह सब देखकर शबाना आजमी और भी स्‍तब्‍ध हैं।

‘उस दहशत को महसूस नहीं कर पाए हम’
शबाना आजमी का कहना है कि बिलकिस बानो के साथ 2002 में जो हुआ, लोग उसकी दहशत को महसूस नहीं कर पा रहे हैं। समाज यह समझ नहीं पा रहा है कि यह सब कितना घातक है। अपनी बात खत्‍म करते हुए शबाना आजमी कहती हैं कि जिस तरह से दोष‍ियों की जेल से रिहाई के बाद उन्‍हें मिठाई ख‍िलाकर और माला पहनाकर स्‍वागत किया गया, यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम महिलाओं के लिए किस तरह का समाज तैयार कर रहे हैं।

कौन है बिलकिस बानो, क्‍या हुआ था उनके साथ
साल 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया था। बिलकिस बानो तब प्रेग्‍नेंट थीं। उनके परिवार की भी हत्‍या कर दी गई थी। कोर्ट ने लंबी लड़ाई के बाद बिलकिस बानो केस के 11 दोष‍ियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बीते 15 अगस्‍त को गुजरात सरकार ने इन दोष‍ियों पर रहम करते हुए इन्‍हें जेल से रिहाई दे दी। इन 11 में से एक दोषी ने अपील की थी कि वह सजा के तौर पर 11 साल जेल में गुजार चुके हैं, ऐसे में उन पर रहम करते हुए उन्‍हें रिहा कर देना चाहिए। जब इन दोष‍ियों की रिहाई हुई तो जेल के बाहर मिठाई ख‍िलाकर और फूल की माला पहनाकर इनका स्‍वागत किया गया था। दोष‍ियों की रिहाई पर बिलकिस बानो ने कहा कि सरकार, तंत्र और कानून व्‍यवस्‍था से अब उनका भरोसा उठ गया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...