27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकार एक्सीडेंट के बाद आग में 45 मिनट तक फंसी हुई थी...

कार एक्सीडेंट के बाद आग में 45 मिनट तक फंसी हुई थी एक्ट्रेस

Published on

नई दिल्ली,

हॉलीवुड एक्ट्रेस Anne Heche को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 5 अगस्त को ऐनी हेचे का लॉस एंजलिस में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी गाड़ी में आग लग गई थी. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की गाड़ी एक घर में जा टकराई थी, जिसके बाद घर और गाड़ी में आग लग गई थी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में ऐनी हेचेतकरीबन 45 मिनट तक फंसी हुई थीं.

फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर की थी मदद
गुरुवार को NBC4 ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की थी. इसमें लॉस एंजलिस के फायर डिपार्टमेंट की एक्ट्रेस के बारे में बात को सुना जा सकता है. लॉस एंजलिस के मार विस्टा इलाके में ऐनी हेचे (Anne Heche) का एक्सीडेंट हुआ था. डिप्टी चीफ रिचर्ड फील्ड्स ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा था, ‘भारी आग और धुंए की वजह से गाड़ी में देख पाना और उसके अंदर जा पाना भी मुश्किल था.

रिकॉर्डिंग्स के मुताबिक, लॉस एंजलिस फायर डिपार्टमेंट उस दिन सुबह 11 बजकर एक मिनट पर मदद के लिए पहुंची थी. उन्होंने कुछ सेकंड लगे थे ये समझने में कि गाड़ी के अंदर कोई फंसा हुआ है. हालांकि रिचर्ड फील्ड्स ने इस बात की सफाई देते हुए कहा कि अधिकारी घर की मालकिन लीन मिशेल के बारे में बात कर रहे थे. ना कि ऐनी की.

नशे में थीं ऐनी
11:25 पर फायर फाइटर्स को समझ आया था कि ऐनी हेचे गाड़ी के अंदर हैं. फील्ड्स ने बताया कि ऐनी गाड़ी की ड्राइवर सीट पर नहीं बल्कि पैसेंजर सीट के फ्लोबोअर्ड पर थीं. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 11.49 पर एक्ट्रेस को गाड़ी से बाहर निकाला गया था. उनके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था. लॉस एंजलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने ऐनी हेचे के खून की जांच करने के लिए वारंट पाया था. बाद में बताया गया कि एक्सीडेंट के समय एक्ट्रेस कोकीन के नशे में थीं.

नहीं बच पाई ऐनी हेचे की जान
इस खतरनाक एक्सीडेंट के बाद ऐनी हेचे कोमा में चली गई थीं. 11 अगस्त को उनकी टीम ने बताया था कि उनके दिमाग में ऑक्सीजन की कमी के कारण गहरा असर हुआ है और उनका बच पाना मुश्किल है. ऐनी ने काफी पहले इच्छा जताई थी कि वह अपने अंग दान करना चाहती हैं. ऐसे में उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, ताकि पता गया जा सके कि वह किसी का मैच हैं या नहीं. 12 अगस्त को ऐनी हेचे ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

बेटे ने कोर्ट में डाली अर्जी
ऐनी हेचे के निधन के बाद उनका 20 साल का बेटा होमर लाफून अब उनकी प्रॉपर्टी को पाने की कोशिश कर रहा है. ऐनी ने निधन से पहले कोई वसीहत नहीं बनवाई थी. ऐसे में उनकी अचानक हुई मौत के बाद बेटे ने यह फैसला किया है. होमर ने लॉस एंजलिस के सुपीरियर कोर्ट में अर्जी दायर की है.

होमर को लेकर यह खबर भी आई है कि उन्होंने कोर्ट ने यह भी दरख्वास्त की है कि उन्हें अपने 13 साल के भाई एटलस का लीगल गार्डियन बना दिया जाए. हालांकि, होमर की टीम ने इस खबर को खारिज कर दिया है.एक्ट्रेस ऐनी हेचे को अपनी हॉलीवुड फिल्म सिक्स डेज, सेवन नाइट्स, वॉलकेनो, द वैनिश्ड जैसी फिल्मों में देखा गया था.

 

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...