9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeखेलजेमिमा का तूफान, भारत ने‌ टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को हराया, रचा...

जेमिमा का तूफान, भारत ने‌ टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को हराया, रचा इतिहास

Published on

केपटाउन

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की है. 150 रनों के टारगेट को भारत ने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने नाबाद 53 बनाए. वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं. इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला भी ले लिया.

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है. 151 रनों के टारगेट को भारत ने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारतीय टीम एक समय तीन विकेट खोकर संकट में थीं लेकिन जेमिमा और ऋचा ने धांसू बैटिंग करके भारत को जीत दिला दी. ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की. जेमिमा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे. वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े. ऋचा ने 31 रन बनाए.

बेकार गई पाकिस्तानी कप्तान की पारी
पाकिस्तान की पारी बिस्माह और आयशा के इर्द गिर्द घूमती रही। कप्तान बिस्माह मरूफ (नाबाद 68 रन) के अर्धशतक और आयशा नसीम (नाबाद 43 रन) के साथ उनकी पांचवें विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी की थी। इन दोनों ने महज 47 गेंद में यह साझेदारी बनाई। बिस्माह ने 55 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद पारी में सात चौके जड़े। भारत के लिए राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता जावेरिया खान (08 रन) को आउट कर दिलाई, जिन्होंने स्वीप करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा चूमकर हमरनप्रीत कौर के हाथों में समां गई। आयशा ने महज 25 गेंद में 172 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 43 बनाये जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...