25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकांग्रेस चीफ के लिए होगा मुकाबला, नामांकन से पहले साईं बाबा के...

कांग्रेस चीफ के लिए होगा मुकाबला, नामांकन से पहले साईं बाबा के दरबार में पहुंचे अशोक गहलोत

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस चीफ के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। हालांकि अभी गहलोत की ओर से नामांकन की डेट फिक्स नहीं हुई है। लेकिन नामांकन से पहले सीएम अशोक गहलोत ने शिरडी में साईं के दरबार में हाजिरी लगाई। शिरडी पहुंचे सीएम गहलोत ने साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए।

​साईं बाबा से सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
अशोक गहलोत ने बताया कि साईं बाबा से सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से भी मिले। शिरडी साईं मंदिर में पूजा और लोगों से मुलाकात के दौरान राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महाराष्ट्र सीएलपी लीडर बालासाहेब थोराट साथ रहे।

साईं बाबा का लिया आशीर्वाद
शिरडी साईं मंदिर की ओर से सीएम गहलोत को एक साईं बाबा का एक स्मृति चिन्ह भेंट में दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि आज साईं बाबा का आशीर्वाद लिया है। सभी मित्रों से बाद कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

​जल्द ही नामांकन दाखिल करूंगा
दरअसल राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अशोक गहलोत ने बताया कि राहुल गांधी चाहते हैं कि इस बार गांधी परिवार से अलग कोई व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष बनें। गहलोत ने कहा, ‘मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करूंगा और यह समय की जरूरत है कि विपक्ष मजबूत हो। मैं जल्द ही नामांकन की तारीख तय करूंगा।’

​पार्टी तय करेगी राजस्थान का कौन होगा नया सीएम
अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी तय करेगी कि राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष पद दोनों को एक साथ हासिल करने की इच्छा जता रहे थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गहलोत पहले इस्तीफा देंगे और फिर चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्वाचित होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

​सीएम पद के प्रबल दावेदार सचिन पायलट
सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उदयपुर घोषणा के अनुसार ‘वन मैन वन पोस्ट’ का पालन करेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की पैरवी कर रहे सचिन पायलट को राहुल गांधी के इस बयान ने बड़ी राहत दी है। सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच संभावित मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Latest articles

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...

More like this

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...