22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थानः सचिन पायलट दिल्ली रवाना, जयपुर में गहलोत गुट के नेताओं से...

राजस्थानः सचिन पायलट दिल्ली रवाना, जयपुर में गहलोत गुट के नेताओं से की मुलाकात

Published on

जयपुर,

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक वह अब दशहरे के बाद ही जयपुर लौटेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले सचिन पायलट ने जयपुर में प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेंद्र गुढ़ा समेत कई नेताओं से मुलाकात की.दरअसल, प्रताप सिंह खाचरियावास को अशोक गहलोत के खेमे का माना जाता है. ऐसे में पायलट की खाचरियावास से मीटिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

हालांकि राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सचिन पायलट की ओर से मोर्चा संभाल रखा है. राजेंद्र गुढ़ा ने नाम लिए बिना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके समर्थक विधायकों पर हमला बोला था. राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया था कि सचिन पायलट को सभी ने महाभारत के अभिमन्यु की तरह छल से घेर लिया है. साथ ही उन्होंने सचिन पायलट की जमकर तारीफ भी की थी.

राजस्थान सरकार के मंत्री ने कहा था कि ये इंसान (सचिन पायलट) इतना अच्छा है कि हम उसके साथ हैं. उन्होंने ये भी कहा कि धोखा देनेवालों से सचिन पायलट को चेताया था लेकिन वे नहीं माने. राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत समर्थक विधायकों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब दिल्ली से पर्यवेक्षक आए थे तब इन्होंने भी तो आलाकमान के खिलाफ बगावत कर दी.

खाचरियावास ने कहा था- ये परिवार का मामला
हाल ही में गहलोत समर्थक प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि राजस्थान में जो कुछ भी हुआ, वह हमारे परिवार का मामला है. उन्होंने ये भी कहा कि आलाकमान के खिलाफ कोई बगावत नहीं है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत हमारे नेता हैं. प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि जब सचिन पायलट वापस आए थे तब आलाकमान ने ये भी कहा था कि ये आ रहे हैं लेकिन आपका सम्मान होगा. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा था कि मैं आपका अभिभावक हूं.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...