11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्य64 में 25 का दिखाने वाली मशीन! बुढ़ापे में जवानी की चाहत...

64 में 25 का दिखाने वाली मशीन! बुढ़ापे में जवानी की चाहत रखने वालों को झांसा, जानिए दंपति ने कैसे करोड़ों ठगे?

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक उम्र के पड़ाव के बाद हर इंसान बुढ़ापे की तरफ बढ़ता। 64 की उम्र में 25 का दिखना सभी की ख्वाहिश होती है, खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा होती है। बुढ़ापे में जवान दिखने का झांसा देकर दंपति ने कानपुर में करोड़ों की ठगी की है। दंपति ने इजरायल से 25 करोड़ की मशीन मंगाकर ऑक्सीजन थेरपी देकर 64 साल का बुजुर्ग 25 साल का दिखने का दावा कर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। ठगी का शिकार हुए लोग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

स्वरुप नगर के प्रणाम प्रभु अपार्टमेंट निवासी जिम संचालक राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। जिसकी वजह से अच्छी सोसायटी के लोग उनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते थे। राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थिति स्थित साकेत नगर में रिवाईवल वर्ल्ड नाम से संस्था खोली थी। दंपति स्वाभाव से बड़े खूबसूरत और दिलखुश मिजाज के थे। जिसकी वजह से लोग दंपति की झांसे में बड़ी आसानी से आ जाते थे।

जिम के जरिए होती थी डीलिंग
राजीव दुबे की जिम में अच्छी सोसायटी की महिलाएं और पुरुष को खुद को फिट रखने के लिए जिम करने आते थे। राजीव और रश्मि जिम में आने वाले अधेड़ उम्र के लोगों को जवान दिखने का नुख्सा बताते थे। दंपती उन्हें बताते थे कि दुनिया में सबसे जवान और खूबसूरत लोग इजरायल में रहते हैं। लेकिन इजरायल के लोग इतने खूबसूरत और जवान क्यों हैं, उनकी जवानी का राज ऑक्सीजन थेरपी हैं।

रिवाईवल वर्ल्ड संस्था
दुबे दंपती के झांसे में जो भी आता था, उन्हें रिवाईवल वर्ल्ड संस्था में बुलाया जाता था। दंपती उन्हें इजरायल की उस मशीन का वीडियो दिखाते थे, जिससे ऑक्सीजन थेरपी दी जाती है। इस मशीन की कीमत 25 करोड़ बताई जाती थी। 64 की उम्र में 25 का दिखने की चाहत हर किसी में होती है। दंपति में झांसे में आकर उनसे लाखों रूपए की ठगी कर ली जाती थी।

कनेक्टीविटी बनाए रखने के लिए करते थे किटी पार्टी
दंपति लोगों से कनेक्टीविटी बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी पार्टी का आयोजन करते थे। जिसमें अधेड़ उम्र की महिलाओं और पुरुषों को इंवाइट किया जाता था। पार्टी के दौरान दंपती मेलजोल बढ़ाकर उनकों भरोसे में लेते थे। इसके बाद दंपती पार्टी में आए हुए लोगों को जवान दिखने की पूरी स्कीम को समझते थे। इतना ही नहीं राजीव और रश्मि अपनी खूबसूरती का राज भी ऑक्सीजन थेरपी को बताते थे। जवान दिखने की चाहत में सभी उनके झांसे में आ जाते थे।

सीएमओ को भेजा पत्र
स्वरुप नगर निवासी रेनू सिंह ने बीते 20 सितंबर को जलसाज दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि 15 पीड़ित थाने में दंपती के खिलाफ तहरीर दे चुके हैं। अब तक ठगी के 20 शिकार सामने आ चुके हैं। पुलिस इस मामले में विशेषज्ञ की राय लेगी, सीएमओ कानपुर को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि जिस मशीन के जरिए जवान दिखने की थेरपी का झांसा दिया गया, वैसी कोई थेरपी है भी या नहीं है।

पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। अब पुलिस चार्जशीट तैयारी करने में जुट गई है। पुलिस चार्जशीट के साथ ही कोर्ट में मजबूती से साक्ष्य रखने भी रखने की तैयारी कर रही है। दंपती की तलाश में साइबर सेल की मदद ले रही है। वहीं फरार चल रहे दंपती ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। याचिका खारिज कराने के लिए विवेचक अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेंगेkaदंपती की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...