23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorized5G आते ही झेलनी होंगी ये दिक्कतें? तेजी से खत्म होगा डेटा...

5G आते ही झेलनी होंगी ये दिक्कतें? तेजी से खत्म होगा डेटा और बैटरी

Published on

नई दिल्ली,

5G सर्विस भारत में लॉन्च हो गई है. कई शहरों में यूजर्स इसे यूज भी कर पा रहे हैं. नए जनरेशन के नेटवर्क पर आपको बेहतर स्पीड तो मिलेगी. साथ ही कई दूसरे फायदे भी होंगे. ऐसे ही आपको कई नुकसान भी होंगे. यानी ये सर्विस आपको सिर्फ फायदा ही फायदा नहीं देगी बल्कि इसके कई नुकसान भी होने वाले हैं.

हाल में ही कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि 5G नेटवर्क पर उनका डेटा तेजी से खत्म हो रहा है. ये लाजमी है, क्योंकि इस पर आपको बेहतर स्पीड और इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल रही है.जिसकी वजह से आपका डेटा 4G के मुकाबले जल्दी खत्म होगा. ऐसे ही कुछ नुकसान के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो आपको 5G की वजह से झेलने पड़ सकते हैं.

सबसे जरूरी और पहला पॉइंट तेजी से डेटा खत्म होने का है. 4G स्पीड पर आप चाहे जो भी काम करते हों, उसमें अच्छा खासा डेटा खत्म होता है. वहीं 5G पर आपको बेहतर स्पीड मिलेगी. ऐसे में शायद आप डेटा लिमिट पर ना ध्यान दें और इस बीच आपका डेटा तेजी से खत्म होगा.वीडियो कंजम्पशन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. YouTube पर ज्यादातर लोग Auto Video Quality में वीडियोज देखते हैं. इस सेटिंग की वजह से नेटवर्क की क्वालिटी के हिसाब से डेटा खर्च होता है.

ऐसे में 5G नेटवर्क पर आपको बेहतर क्वालिटी का वीडियो कंटेंट मिलेगा, जिसमें स्टैंडर्ड के मुकाबले ज्यादा डेटा खर्च होता है. इससे डेटा लिमिट जल्द ही खत्म हो सकती है. OpenSignal की एक पुरानी रिपोर्ट की मानें तो 5G नेटवर्क पर यूजर्स का डेटा खर्च लगभग 2.5 गुना बढ़ सकता है.

क्या 5G में ज्यादा डेटा खर्च होता है?
ऐसा नहीं है कि 5G नेटवर्क पर ज्यादा डेटा खर्च होता है. बल्कि स्थिति किसी भी नेटवर्क पर स्टैंडर्ड है. यानी नेटवर्क चाहे 3G हो 4G हो या फिर 5G, जिस ऐप पर जितना डेटा खत्म होना है उतना ही होगा. अंतर है तो सिर्फ इंटरनेट स्पीड का. 100MB का कोई ऐप्लिकेशन डाउनलोड होने में किसी भी नेटवर्क पर 100MB डेटा ही कंज्यूम करेगा.

… तो भी 5G पर जल्द डेटा क्यों खत्म हो रहा है?
वैसे तो इस सवाल का जवाब हम ऊपर ही दे चुके हैं, लेकिन यहां हम इसे और ज्यादा आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अंतर ये होता है कि जहां 3G नेटवर्क पर आप किसी 500MB के ऐप को कई मिनट में डाउनलोड करेंगे.वहीं 4G पर ये कुछ मिनट्स और 5G पर कुछ सेकेंड्स में डाउनलोड हो सकता है. उस ऐप को डाउनलोड होने में निश्चित डेटा खर्च हुआ है. अतिरिक्त डेटा बचे हुए वक्त में किसी दूसरे डेटा हंगरी ऐप को यूज करने से खत्म होता है.

किसी ऐप को पहले आप 5 मिनट में डाउनलोड करते थे, तो उस बीच आप दूसरे डेटा यूजेज को हॉल्ट कर देते हैं. वहीं जब ये ऐप कुछ सेकेंड्स में डाउनलोड होता है, तो आप किसी भी सर्विस को हॉल्ट नहीं करते हैं. इस वजह से आपका डेटा तेजी से खत्म होगा.

बैटरी भी तेजी से खत्म होगी?
चूंकि तेज डेटा पर आपके फोन को ज्यादा काम करना पड़ेगा. इसकी वजह से आपका डेटा भी तेजी से खत्म होगा. कई लोगों को आपने देखा होगा कि बैटरी बचाने के लिए वे इंटरनेट ऑफ कर देते हैं. 5G पर जब आप ज्यादा डेटा यूज करेंगे, तो निश्चित रूप से आपके फोन की बैटरी पर भी इसका असर पड़ेगा.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...