7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यCM योगी के सलाहकार बनाए गए अवनीश अवस्थी, ACS के पद से...

CM योगी के सलाहकार बनाए गए अवनीश अवस्थी, ACS के पद से हुए थे रिटायर

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार बनाया गया. इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. अवस्थी 31 अगस्त को रिटायर हुए थे. उसके बाद से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं थीं. अवस्थी के रिटायर होने के बाद यूपी सरकार ने आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.

सरकार की तरफ से आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए 28 फरवरी 2023 तक के लिए अवनीश अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है. इस दरम्यान अवस्थी को अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा.

योगी के करीबी अफसर माने जाते हैं अवनीश
बता दें कि अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद अफसर माना जाता रहा है. जब से योगी यूपी के सीएम बने हैं तब से अवस्थी को सबसे करीब अफसर माना गया. बताते हैं कि ये करीबी आज की नहीं, बल्कि 2002-2003 की है, जब अवनीश अवस्थी गोरखपुर के डीएम हुआ करते थे और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद.

योगी मॉडल के पीछे अवनीश का भी रोल
वैसे अवनीश अवस्थी को जब गृह विभाग दिया गया, तब उसके बाद कई ऐसे बड़े फैसले योगी आदित्यनाथ ने लिए जिसने योगी के मॉडल को आगे किया. चाहे CAA NRC हो, माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोज़र हो, धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर उतारना हो, एनकाउंटर जैसी पॉलिसी हो, सभी के पीछे अवनीश अवस्थी का भी अहम रोल माना जाता था.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...