26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअयोध्या: 8 देशों की टीम करेगी रामलीला, निर्देशक बोले- रूस में 1960...

अयोध्या: 8 देशों की टीम करेगी रामलीला, निर्देशक बोले- रूस में 1960 से हो रहा आयोजन

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव मंच पर रूस सहित 8 देशों के कलाकार रामलीला करेंगे. इनमें रूस के 12 मुख्य कलाकार शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशों के कलाकारों को रामनगरी में होने वाली रामलीला में मंच दिया है. 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में विदेशी कलाकार रामलीला कर रहे हैं.

रूसी-भारतीय मैत्री संघ ‘दिशा’ के तत्वावधान में पद्मश्री गेनादी पेचनिकोव मेमोरियल रामलीला अयोध्या के दीपोत्सव मंच पर होगी. 12 कलाकारों की टीम यहां मंचन करेगी. रामलीला के निर्देशक व निर्माता डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि रूस में 1960 से रामलीला काफी वृहद स्तर पर की जा रही है.

ये निभाएंगे राम का किरदार
रूस की रामलीला वहां के रंगमंच के कलाकारों के लिए आस्था का केंद्र है. कलाकारों की मानें तो वे राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर ही निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने राम को आदर्शों को जिया है. रूस की रामलीला में इलदार खुसनुललीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भूमिका निभाएंगे.

मिलाना बयचोनेक मां सीता, नादेजदा सिंह कौशल्या, रती कोसिनोवा सुमित्रा, मर्गरीता कोसिनोवा बानर, गुलनारा इसकाकोवा कैकेयी, अलेक्सी फ्लेयजनिकाव लक्ष्मण, वयचीसलाव चेरन्याश रावण की भूमिका निभाएंगे. कुशनेरोवा दारिया हनुमान व भरत, देनिश शेवतसोव दशरथ व आर्टेम जुबकोव सुग्रीव के किरदार में अभिनय करेंगे.

सीता स्वयंवर से अयोध्या लौटने के नयनाभिराम दृश्य का करेंगे मंचन
सह निर्देशिका अलेक्सांद्रा कोनेवा ने बताया कि रूस की रामलीला में सीता स्वयंवर, राम का अयोध्या में स्वागत, कैकेयी का वर मांगना, राम-लक्ष्मण व सीता का वनगमन, सीता हरण, राम हनुमान भेंट, लंका में सीता, हनुमान जी का लंका जाना, राम-रावण युद्ध, राम-सीता का पुनर्मिलन व अयोध्या वापसी का मंचन कलाकार करेंगे.

योगी सरकार ने दिया भारत में मंच
भारत-रूसी मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि योगी सरकार ने उन्हें भारत में मंच दिलाया. साल 2018 में 4 से 6 नवंबर तक अयोध्या दीपोत्सव में उनकी पहली प्रस्तुति हुई. इसके बाद प्रयागराज में साल 2019 कुंभ में अभिनय के लिए मंच मिला.

8 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला
2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में प्रतिवर्ष विदेशी कलाकार रामलीला में किरदार निभा रहे हैं. इस बार भी 8 देशों के कलाकार रामनगरी में रामलीला का मंचन करेंगे. इनमें रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, फिजी, नेपाल और त्रिनिडाड व टोबैगो के कलाकार प्रमुख हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...