25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Home'मुझे गाली दी, मारा पीटा', शादी पर छलका चारू का दर्द, राजीव...

‘मुझे गाली दी, मारा पीटा’, शादी पर छलका चारू का दर्द, राजीव से लेंगी तलाक

Published on

राजीव सेन और चारू असोपा के फैंस के लिए शॉकिंग अपडेट है. चारू असोपा ने राजीव से अलग होने का फैसला ले लिया है. कुछ वक्त पहले ही कपल ने अपनी शादी को दूसरा चांस दिया था. पर उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया है.

राजीव से तलाक लेंगी चारू
राजीव सेन और चारू असोपा ने 2019 में शादी करके लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया था. पर शादी के बाद चारू और राजीव का रिश्ता वैसा नहीं चला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी. चारू और राजीव की शादी टूटने की कगार पर थी कि कपल ने रिश्ते को एक मौका देने का सोचा. पर इनके रिश्ते में कोई ट्रिक काम नहीं आई. अब एक बार फिर चारू ने राजीव से तलाक का ऐलान किया है.

ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में चारू असोपा ने अपनी शादी के बारे में बहुत सी बातें शेयर की हैं. चारू कहती हैं, ‘कोई भी जानबूझकर शादी खत्म नहीं करना चाहता. मैं भी अपने फैसले पर पछतावा नहीं करना चाहती. मैंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की, क्योंकि ये मेरी दूसरी शादी थी. इस सब में मजाक मेरा ही बन रहा था. मेरा तमाशा बन चुका है. मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे के लिये बने ही नहीं है. पर ये शादी कभी काम नहीं करेगी.’

क्यों काम नहीं कर रही शादी?
अपनी असफल शादी पर बात करते हुए चारू कहती हैं, ‘शादी के बाद से हम लगातार झगड़ रहे हैं. राजीव झगड़े के बाद महीनों और हफ्तों के लिये गायब हो जाते हैं. झगड़े के बाद राजीव उनसे कनेक्ट करने का हर माध्यम बंद कर देत थे. लॉकडाउन से कुछ दिन पहले भी उन्होंने तीन महीने के लिये मुझे छोड़ दिया था. चारू कहती हैं कि वो 45 साल के हैं और मुझे लगता है कि मैं उन्हें बदल नहीं सकती. हमारे बीच बहुत सारे मुद्दे थे, लेकिन उम्मीद थी कि बेटी जियाना की खातिर वो ठीक हो जायें. पर अफसोस ऐसा नहीं हुआ.’

चारू बताती हैं कि गाली देना और मारपीट करना राजीव के स्वभाव में हैं. चारू, राजीव के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘वो गाली दे चुके हैं. एक-दो बार मुझ पर हाथ भी उठा चुके हैं. उन्हें लगता है था कि मैं उन्हें धोखा दे रही ही थी.’ अकबर का बल बीरबल की शूटिंग के दौरान राजीव ने चारू के को-स्टार्स को उनसे दूर रहने के लिये भी कहा था. मेरे लिये काम करना मुश्किल हो गया था.इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए चारू अब शादी खत्म करने जा रही हैं.

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...