10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: ये कैसी इंसानियत? खून से लथपथ बच्ची मांग रही थी मदद,...

UP: ये कैसी इंसानियत? खून से लथपथ बच्ची मांग रही थी मदद, भीड़ बनाती रही वीडियो, इलाज कराने दौड़ा पुलिस वाला

Published on

कन्नौज ,

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग मासूम बच्ची सड़क किनारे खून से लथपथ मदद की गुहार लगाती रही और तमाशबीन लोग खड़े-खड़े वीडियो बनाते रहे. घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ आया और बच्ची को अपनी गोद में उठाकर ऑटो से अस्पताल लेकर गया. बच्ची के परिजनों ने किडनैप के बाद रेप की आशंका जताई है, बच्ची की उम्र 12 साल है.

यूपी के कन्नौज में 13 वर्षीय एक बच्ची लहूलुहान खून से लथपथ बदहावास हालत में मिली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन–फानन पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पुलिस ने तत्काल उसको गोद में लेकर इलाज के लिए दौड़ पड़ी। इससे पहले घटना स्थल पर जमा हुई भीड़ बच्ची का वीडियो बनाने लगी। बच्ची मदद के लिए पुकारती रही लेकिन भीड़ फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त दिखी। पुलिस मेडिकल कॉलेज में पीड़ित बच्ची को भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि बच्ची की हालत गंभीर होता देख मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक 13 वर्षीय बच्ची मिट्टी की गुल्लक खरीदने के लिए एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे के करीब घर से बाजार को गई थी। इस बीच किसी ने उसको बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शाम करीब 5 बजे डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालत में पड़ी मिली। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत देख कर हड़कंप मच गया और आनन–फानन पुलिस बच्ची को गुरसहायगंज के ही एक निजी अस्पताल ले गई। जहां से उसको तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होती देख मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसको कानपुर रेफर कर दिया।

दुष्कर्म के दौरान बचाव करने पर हमले की आशंका
बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसके साथ रेप करने के लिए ही उसको अगवा किया गया था। बच्ची के विरोध करने के कारण उस पर हमला किया गया होगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को मरा समझ कर दरिंदे उसे सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गए होंगे। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए लगातार जांच–पड़ताल करने में जुटी हुई हैं। पुलिस इस मामले को लेकर नगर में बच्ची के घर से मार्केट तक और मार्केट से डाक बंगला गेस्ट हाउस तक के रास्ते तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। इसमें पीड़ित बच्ची किसी युवक के साथ बातचीत करते हुए जाती दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस उस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।

तमाशाबीन बनी रही भीड़‚ नहीं की बच्ची की मदद
इस घटना में शर्मसार करने वाली भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्ची घायल अवस्था में तड़प रही थी। लोगों की भीड़ तमाशबीन बनकर बच्ची को तड़पता देख मोबाइल से वीडियो बना रही थी। किसी ने भी बच्ची को अस्पताल तक पहुंचाने और उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। बताया जा रहा है कि बच्ची बदहवासी में सामने खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर मदद की गुहार कर रही थी। हालांकि लोग फोटो लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त थे। हम भीड़ की पहचान का दावा नहीं करते है, लेकिन हम बच्ची की इज्जत का तमाशा बनाने वालों के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं।

पुलिस ने की पूरे मामले में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची की घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उसके इलाज हेतु अस्पताल में पहुंचाया गया। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...