11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यछात्रा को बाल पकड़कर घसीटने के मामले पर NHRC सख्त, तेलंगाना सरकार...

छात्रा को बाल पकड़कर घसीटने के मामले पर NHRC सख्त, तेलंगाना सरकार और DGP को नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तेलंगाना में एक छात्रा के साथ मारपीट करने और उसे बालों घसीटे जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने मीडिया रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुए अब तेलंगाना सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है. महिला पुलिसकर्मियों की इस करतूत पर लोगों में खासा गुस्सा है. उन महिला पुलिसकर्मियों ने एक छात्रा के सरेआमा मारा था और उसे बालों से पकड़ कर घसीटा था.

यह मामला रंगा रेड्डी जिले का है. जहां छात्रों के एक आंदोलन के दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने एक छात्रा को उसके बालों से घसीटा था और उस की जमकर पिटाई की थी. सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री अगर सच है, तो ये छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है.

पीटीआई के अनुसार, एक पैनल ने एक बयान में कहा कि एनएचआरसी ने चार सप्ताह के भीतर कथित घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विवरण सहित एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. एनएचआरसी ने एक वीडियो क्लिप और एक रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें 24 जनवरी को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (पीजेटीएसएयू) के कुछ छात्रों के आंदोलन के दौरान तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक प्रदर्शनकारी छात्रा को बाल पकड़कर घसीटते हुए दिखाया गया है.

एनएचआरसी ने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके बाद आयोग ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने कहा कि इसमें कार्रवाई रिपोर्ट और लड़की की स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल होनी चाहिए.जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार, छात्र नए उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय की 100 एकड़ जमीन आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...