19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअग्निवीर परीक्षा में विफल हो गया था युवक, कर ली आत्महत्या... बागेश्वर...

अग्निवीर परीक्षा में विफल हो गया था युवक, कर ली आत्महत्या… बागेश्वर का ये चौंकाने वाला मामला

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक युवक ने अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा में मिली असफलता से हताश होकर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कपकोट क्षेत्र के मल्लादेश गांव के रहने वाले कमलेश गोस्वामी (20) की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मामला सामने आने के बाद युवाओं के असफलता को न पचा पाने को लेकर बहस तेज हो गई है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। उसमें सफल न हो पाने पर निराश हो गया था। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह रोते हुए परीक्षा में असफल होने की बात कह रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। देहरादून की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा कि क्या एक असफलता एक युवक की जान पर भारी पड़ सकती है।

युवक की आत्महत्या के बाद से परिजनों की हालत खराब है। वे अपने बच्चे को इस स्तर पर जाकर फैसला न लेने की बात कर रहे हैं। अग्निवीर परीक्षा का आयोजन सरकार की ओर से भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस योजना के तहत किया गया है। उत्तराखंड में भी इस संबंध में लगातार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को अपनी प्रतिभा यहां दिखाने का मौका मिल रहा है। लेकिन, एक असफलता को कभी अपने ऊपर हावी देना चाहिए। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में युवाओं से संवेदनशीलता से बात करने और उन्हें समझाने की कोशिश करनी चाहिए।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...