15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में चोरों की 'दरियादिली', कुरियर से लौटा दी 4 लाख की...

गाजियाबाद में चोरों की ‘दरियादिली’, कुरियर से लौटा दी 4 लाख की जूलरी

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक अनोखे चोर का किस्‍सा सामने आया है। इस दरियादिल चोर ने चोरी करने के बाद चुराए गए गहने कूरियर से वापस कर दिए। मामला राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून सोसायटी का है। यहां एक फ्लैट में रहने वाली प्रीति सिरोही 23 अक्टूबर को परिवार समेत दिवाली मनाने अपने गांव गई थीं। रविवार को जब वह लौटीं तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में 23 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे एक युवक प्रीति के फ्लैट का ताला बाकायदा चाबी से खोलकर अंदर जाते दिखा। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद वह बाहर निकला। इस बीच पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार की दोपहर प्रीति के घर एक कूरियर पहुंचा। इसमें करीब चार लाख की कीमत वाले जेवर निकले, जो उनके घर से चोरी हुए थे।

प्रीति के अनुसार, उनकी आर्टिफिशल जूलरी की दुकान थी। घर में आर्टिफिशल जूलरी के साथ सोने की जूलरी भी रखी थी। चोर घर से लगभग 20 लाख रुपये के गहने और कैश चुराकर ले गए थे। जब पुलिस कूरियर सर्विस के ऑफिस में पहुंची तो पता चला कि कूरियर भेजने वाला हापुड़ का है। हालांकि बाद में जांच करने पर उसका नाम और पता फर्जी निकला। सीओ आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही कुरियर से चोरी का सामान वापस भेजने के राज का खुलासा हो सकेगा।

चुनाव की वजह से रचा गया पूरा नाटक!
इस प्रकरण को लेकर सोसायटी में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सोसायटी के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सारा मामला सोसायटी के चुनाव के इर्द-गिर्द है। प्रीति सोसायटी के चुनाव में खड़ी हैं। सीसीटीवी फुटेज में जो चोर उनके फ्लैट पर पहुंचे, उन्होंने गेट का ताला तोड़ा नहीं बल्कि खोला था। रेजिडेंट्स का कहना है कि सोसायटी के चुनाव को लेकर ही यह पूरा मामला रचा गया है, जिसका खुलासा चोरों के गिरफ्तार होने के बाद हो जाएगा।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...