8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय कफ सीरप से नहीं हुई 66 बच्चों की मौत? गाम्बिया सरकार...

भारतीय कफ सीरप से नहीं हुई 66 बच्चों की मौत? गाम्बिया सरकार का यू-टर्न

Published on

नई दिल्ली,

भारत में बनी कफ सीरप से पिछले दिनों गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में गाम्बिया सरकार ने यू-टर्न ले लिया है. उसने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कफ सीरप की वजह से गुर्दे को नुकसान पहुंचने के कारण करीब 66 बच्चों की मौत हुई है. देश की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के एक प्रतिनिधि ने रॉयटर से यह बात कही.

मालूम हो कि पिछले महीने जारी की गई एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया था कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है.

सूत्रों का कहना है कि भारत ने अपने देश में इस तरह के सीरप की अनुमति देने के लिए गाम्बिया की स्क्रीनिंग और ऑडिट मानदंडों पर सवाल उठाया है. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है कि जिन 66 बच्चों की मौत हुई है, उनकी पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें ई-कोलाई और डायरिया था, फिर उन्हें कफ सीरप क्यों दिया जा रहा था?

WHO चीफ ने कहा था कफ सीरप से ही हुई है मौत
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ टेड्रोस ने घोषणा की कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाई गई कफ सीरप के कारण हुई थी. WHO ने पिछले महीने मेडिकल अलर्ट जारी कर सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल के चार उत्पादों प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सीरप, मैकॉफ बेबी कफ सीरप और मैग्रीप एन कोल्ड सीरप को बेहद खराब मेडिकल प्रोडक्ट बताया गया था.

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने जारी किया था,’WHO ने गाम्बिया में मिली इन चार दूषित दवाइयों को लेकर एक मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया गया है, जो किडनी की गंभीर दिक्कतों और यहां हुई 66 बच्चों की मौत से जुड़ा हुआ है.’

WHO ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि अभी सिर्फ गाम्बिया में ही इन चारों उत्पादों के बारे में पता चला है लेकिन हो सकता है कि ये सभी उत्पाद अनौपचारिक तरीकों से बाकी देशों और क्षेत्रों में भी वितरित किए गए हों. ऐसे में WHO ने सभी देशों को सुझाव देते हुए कहा था कि इन चारों उत्पादों को वितरित होने से रोका जाए ताकि लोगों की जानों को बचाया जा सके.

भारत ने जांच के लिए गठित कर दी थी कमेटी
गाम्बिया में बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था. स्टेंडिंग नेशनल कमेटी ऑन मेडिसिन के वाइस चेयरमैन डॉ. वाई के गुप्ता की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया.जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था. इसके बाद 1, 3, 6 और 11 अक्टूबर को उस जगह का निरीक्षण किया गया, जहां इस सिरप का प्रोडक्शन किया जा रहा था. वहां से सैंपल कलेक्ट कर चंडीगढ़ की लैब में भेजे गए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...