5.4 C
London
Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedखेसारी लाल यादव ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर, करोड़ों है कीमत, फैंस...

खेसारी लाल यादव ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर, करोड़ों है कीमत, फैंस बोले- दिल खुश हो गया

Published on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। किसी फिल्म या बयान के कारण नहीं, बल्कि उनके घर में खुशियां आई हैं। उन्होंने नई गाड़ी खरीदी है। लैंड रोवर डिफेंडर, जोकि एसयूवी है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने घरवालों के साथ नजर आ रहे हैं। पंडित नई गाड़ी की पूजा करवा रहे हैं। खेसारी अपनी बीवी और बच्चों के साथ मिलकर पूजा कर रहे हैं। अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए भोजपुरी स्टार ने कैप्शन में लिखा, ‘आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए। और आज कार भी आप लोगों की वजह से है। आप सभी का शुक्रिया।’

2 करोड़ से ज्यादा है कीमत
लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी की लग्जरी कार है। कहा जा रहा है कि खेसारी ने गाड़ी का टॉप मॉडल लिया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। इसकी खासियत ये है कि इस एसयूवी की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये रफ्तार के महज 5 से 7 सेकेंड में ही पकड़ लेती है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...