18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedलिस्ट तैयार, 40000 कंपनियों पर लटकेगा ताला, पाई-पाई की भी होगी वसूली!

लिस्ट तैयार, 40000 कंपनियों पर लटकेगा ताला, पाई-पाई की भी होगी वसूली!

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. दरअसल, सरकार ने मुखौटा कंपनियों  यानी निष्क्रिय कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. सरकार के निशाने पर एक दो नहीं, कुल 40 हजार ऐसी कंपनियां हैं, जिनपर गाज गिरने वाली है. दरअसल, कॉरपोरेट मंत्रालय ने 40 हजार से ज्‍यादा कंपनियों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसिल करने फैसला लिया है. इनमें से सबसे ज्‍यादा कंपनियां दिल्‍ली और हरियाणा में पंजीकृत हैं. इन दोनों राज्यों में 7500 से अधिक मुखौटा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं.

6 महीने से निष्क्रिय कंपनियों पर गाज
इकोनॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉरपोरेट मंत्रालय ने ऐसी कंपनियों की छंटनी की है, जिनका कारोबार 6 महीने से निष्क्रिय रहा है. ऐसी कंपनियों का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया है. साथ ही उनपर कार्रवाई की भी तैयारी है. रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन मुखौटे कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने का अंदेशा है.

रिपोर्ट के अनुसार इन कंपनियों का इस्तेमाल गलत तरीके से विदेश पैसे पहुंचाने का काम किया जाता है. यानी इन कंपनियों में काली कमाई का जमकर इस्‍तेमाल होता है. बता दें, सरकार लगातार ऐसी कंपनियों को चिन्हित कर कार्रवाई करती है. बीते साल भी ऐसी ही हजारों कंपनियों पर गाज गिरी थीं.

एक अधिकारी के मुताबिक Registrar of Companies (RoC) उन कंपनियों पर एक्शन लेती हैं, जो करीब दो साल से कोई कामकाज नहीं कर रही हैं, साथ ही ऐसी कंपनियां जो इस दौरान कारोबार का डेटा शेयर नहीं करती हैं. लेकिन, इस बार केवल 6 महीने से निष्क्रिय कंपनियों को भी चुना गया है.

नोटबंदी के बाद एक्शन तेज
बता दें, नोटबंदी के बाद से ही सरकार मुखौटा कंपनियों पर तेज कार्रवाई कर रही है. शक है कि इनमें कालेधन का इस्तेमाल होता है. कॉरपोरेट मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 23 लाख कंपनियां रजिस्‍टर्ड हैं, जिसमें से अभी करीब 14 लाख कंपनियां ही कामकाज कर रही हैं. आंकड़े बताते हैं कि अब तक करीब 8 लाख कंपनियां अपना कारोबार बंद कर चुकी हैं.

बंद होने के बाद भी वसूला जाएगा बकाया
सरकार ने मुखौटा कंपनियों पर केवल ताला लगाने का फैसला ही नहीं किया है, बल्कि उनपर सरकार की जो भी देनदारी है, उसे भी वसूला जाएगा. मामले से जुडे़ अधिकारी ने बताया कि ऐसी कंपनियों और उनके निदेशकों पर बकाए को खत्‍म नहीं किया जाएगा, साथ ही अगर कंपनी की ओर से कोई लेनदेन हुआ है तो उसके निदेशक और कंपनी के प्रतिनिधि को जवाब-तलब किया जाएगा. यानी इन कंपनियों पर ताला लगाने के बाद भी इनसे बकाया वसूलने में कोताही नहीं की जाएगी.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...