11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा की शतकीय पारी से भारत की जीत

रोहित शर्मा की शतकीय पारी से भारत की जीत

Published on

नई दिल्ली।

रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी और विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से हरषित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 237 रन बनाकर जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन और विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली। रोहित ने अपने वनडे करियर की 33वीं सेंचुरी लगाई और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।

विराट कोहली ने अपनी पारी में 54वां रन बनाते ही वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने कुमार संगकारा (14234 रन) को पीछे छोड़ते हुए 14255 रन पूरे किए। अब कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18426 रन) हैं।

गरीबों और वंचितों की सेवा को समर्पित थे संत चांद्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरिद्वार। महान संत चांद्राम महाराज का अस्थि कलश विसर्जन आज हरिद्वार में किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचे। संत हिदाराम नगर के प्रमुख गुरुकुल परिसर में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से अनुयायियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़िए: रिटायर्ड कर्मचारियों का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संत चांद्राम महाराज का जीवन गरीबों, वंचितों और मानवता की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में आध्यात्मिकता और सेवा के मूल्यों को स्थापित किया।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...