7.7 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedTwitter से होगी लोगों की तगड़ी कमाई! मस्क ने बताया कैसे बनेंगे...

Twitter से होगी लोगों की तगड़ी कमाई! मस्क ने बताया कैसे बनेंगे मालामाल

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk का प्लान Twitter को लेकर धीरे-धीरे क्लियर हो रहा है. कंपनी जल्द इससे कंटेंट क्रिएटर्स को भी पैसे कमाने का मौका देने वाली है. Elon Musk ने इसके बारे में साफ कर दिया है. आने वाले समय में इस पर यूजर्स लॉन्ग वीडियो भी पोस्ट कर पाएंगे. ट्विटर का मॉनिटाइजेशन प्लान यूट्यूब को फेल कर सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी सभी तरह के कंटेंट से पैसे कमाने का मौका यूजर्स को देगी. यानी वीडियो के अलावा दूसरे कंटेंट से भी यूजर्स की कमाई ट्विटर पर हो सकेगी.

इसको लेकर हिंट तब मिला जब एक इंफ्लूसर ने ट्वीट किया कि यूट्यूब क्रिएटर्स को 55 परसेंट ऐड रेवन्यू देता है. जिसके जवाब में मस्क ने कहा है कि वो इसे पीछे छोड़ सकते हैं. इससे पहले एक कंटेंट क्रिएटर ने कहा था कि वो फुल-लेंथ वीडियो को ट्विटर पर तब पोस्ट कर सकते हैं जब उसके लिए उन्हें दाम मिलेगा.

YouTube से बेहतर होगा मॉनिटाइजेशन सिस्टम
Erdayastronaut नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था कि अगर यूट्यूब की तरह ही उन्हें मॉनिटाइजेशन सिस्टम मिले तो वो फुल लेंथ वी़डियो को यहां पर अपलोड कर सकते हैं. मस्क ने रिप्लाई किया था कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हम अभी 42 मिनट का चंक 1080 रेज्योलूशन पर कर रहे हैं. इससे लंबे वीडियो को पार्ट में डाला जा सकता है. अगले महीने इस लिमिट को फिक्स किया जाएगा.

मॉनिटाइजेशन को लेकर मस्क ज्यादा जानकारी आने वाले समय में दे सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि लॉन्ग-फॉर्म टैक्स्ट को ट्वीट से अटैच करने का फीचर जल्द जारी किया जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि सभी कंटेंट फॉर्म के लिए मॉनिटाइजेशन को पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील फाइनल कर ली है. इसके बाद से इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं. अब ब्लू सब्सक्रिप्शन को कई देशों में जारी किया गया है. इसमें लोगों को एडिशनल फीचर्स दिए जा रहे हैं.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...