10.2 C
London
Wednesday, February 25, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह सिंह कोश्यारी की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाई कोर्ट...

महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह सिंह कोश्यारी की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाई कोर्ट में क्रिमिनल PIL दाखिल

Published on

मुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के विवादित बयान से राज्य में सियासत खूब गर्म है। राज्यपाल के बयान के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्ष राज्यपाल से अपने पद से हटने की मांग कर रहा है। इन सबके बीच मंगलवार को राज्यपाल को पद से हटाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक आपराधिक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर हुई है। दीपक जगदेव ने अपने वकील नितिन सातपुते के जरिए हाई कोर्ट में राज्यपाल के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्यपाल विवादित बयान देकर समाज की शांति और सद्‌भावना को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस याचिका में राज्यपाल के साथ ही केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 7 लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में सिलसिलेवार बताया गया है कि किस तरह से राज्यपाल कोश्यारी ने अपमान किया है। याचिका में कहा गया है, ‘राज्यपाल को ज्ञात नहीं है कि उन्हें कब क्या बोलना चाहिए। राज्यपाल ने 14 फरवरी 2022 को पुणे में छत्रपति शिवाजी को लेकर विवादित बयान दिए थे। इसके बाद उन्होंने 3 मार्च 2022 को सावित्रीबाई फुले की शादी को लेकर विवादित बयान दिए। याचिका में राज्यपाल के अन्य बयानों का भी हवाला दिया गया है और उसे विवादित बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल एक उच्च संवैधानिक पद है। इस पद पर रहते हुए वह महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

क्या है मामला
याचिका के मुताबिक, राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा है, ‘कोई युवाओं से पूछे कि तुम्हारा आदर्श कौन है, तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। शिवाजी महाराज तो पुराने जमाने के आदर्श हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। डॉ. आंबेडकर से लेकर गडकरी तक यहीं मिल जाएंगे।’ उनके इसी बयान का राज्यभर में विरोध हो रहा है और उन्हें हटाने की मांग हो रही है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) भोपाल इकाई से 13 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने...

पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के संबंध में उच्च स्तरीय...

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 114 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर किया कई शिकायतों का निपटारा

भोपाल राजधानी के जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं...

गोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11 मार्च से शुरू

भोपाल संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी समाचार के अनुसार शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...