22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमंत्रीजी की चार पत्नी... शिवराज के 'सिंगल वाइफ' मिशन में रोड़ा? सीएम...

मंत्रीजी की चार पत्नी… शिवराज के ‘सिंगल वाइफ’ मिशन में रोड़ा? सीएम की बात से हैं सहमे

Published on

भोपाल:

एमपी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समान नागरिक संहिता कानून की बात को छेड़ा है। सीएम ने तीन दिन पहले एमपी के बड़वानी में कहा था कि एक ही पत्नी होनी चाहिए। हम एमपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए एक कमिटी गठित करने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने जब बड़वानी मंच से यह बात कर रहे थे तो वहां मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी बैठे हुए थे। कथित रूप से कहा जा रहा है कि सीएम की बातों को सुनकर मंत्री जी बेचैन थे। प्रेम सिंह पटेल ने खुद ही चार पत्नियां हैं। ऐसे में लग रहा था कि मंच से कोई टोक न दे।

प्रेम सिंह पटेल की चार पत्नी
दरअसल, प्रेम सिंह पटेल बड़वानी से बीजेपी के विधायक हैं। इसके साथ ही शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं। सीएम महिलाओं के शोषण रोकने के लिए एक पत्नी की बात कर रहे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने खुद ही चार शादियां की हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में खुद ही इसका जिक्र किया है। चुनावी हलफनामे में मंत्री ने अपनी पत्नियों का नाम भी डाला है। एमपी की राजनीति में जैसे ही यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात होती है तो मंत्री जी के नाम की चर्चा शुरू हो जाती है।

ये हैं पत्नियों के नाम
बड़वानी की राजनीति में प्रेम सिंह पटेल की पकड़ ठीक ठाक है। पार्टी के अंदर भी दबादबा है इसलिए मंत्री पद पर काबिज हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी का नाम असमा, सिरवटी, कमली और कोकीला है। इसके साथ ही प्रेम सिंह पटेल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक तीन बच्चे भी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड को मुद्दा बनाते हैं कि अगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री जी को झटका लग सकता है।

दरअसल, एमपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा चुनाव से पहले गरमा रहे हैं। शिवराज सरकार चुनावी साल में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी में जुटी है। जल्द ही इसे लेकर एक कमेटी गठित की जाए। वहीं, विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर तंज भी कसना शुरू कर दिए। विरोधी अब बीजेपी पर हमले के लिए प्रेम सिंह पटेल को आधार बना रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा था कि वाजिब मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कर रही है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...