5.6 C
London
Monday, January 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल मेला : बीएसएफ ने लगाई गैस हथियारों की प्रदर्शनी, जवानों ने...

भोजपाल मेला : बीएसएफ ने लगाई गैस हथियारों की प्रदर्शनी, जवानों ने दी बैंड की प्रस्तुति

Published on

भोपाल

भारत के 75वें स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले के दौरान गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर द्वारा अप्राणघातक म्यूनेशन और हथियार प्रणालियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रावेंद्र सिंह थे। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान आदि मौजूद रहे।

बता दें कि भारत के समस्त राज्यों का पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन म्यूनेशनों और हथियारों का इस्तेमाल करता है। इस प्रदर्शनी का विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही मेले में आने वाले लोगों ने अवलोकन किया। इसमें गैस म्यूनेशन और हथियार जैसे अश्रु गैस गन, मल्टी बैरल लॉंचर, अग्नि वर्षा और मल्टी शैल लॉचर प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में गैस इकाई की भूमिका की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल की एक फोटो गैलरी को भी प्रदर्शित किया गया, जो राष्ट्र्रीय एकता और अखंडता के लिए सीमा सुरक्षा बल के योगदान और 1971 के युद्ध, कारगिल युद्ध, आतंकवाद, नक्सलवाद प्रभावित इलाकों के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल के योगदान को प्रदर्शित किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों को बजाया गया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इस प्रदर्शनी का आयोजन अश्रु गैस ईकाई/सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर ग्वालियार और 151वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में किया गया।

संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति आज
मेला मंच पर शनिवार 17 दिसम्बर को संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति कला संगम नई दिल्ली द्वारा दी जाने वाली इस प्रस्तुति में तीन घंटे में संस्था के 25 कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का संगीतमय नाटकीय मंचन किया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड ग्राउंड में हुआ ध्वजारोहण

भोपालबीएचईएल, भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।...

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय...

भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

गुवाहाटी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 रन का लक्ष्य महज...

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ...

More like this

बीएचईएल परिवार का हर व्यक्ति हमारी विकास यात्रा का भागीदार है – रंजन कुमार—गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में सम्मान समारोह आयोजित

भेल हरिद्वार ।बीएचईएल हरिद्वार में गणतंत्र दिवस–2026 के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की...

भेल के कमला नेहरू उद्यान में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

भेल भोपाल।महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती  कमला नेहरू उद्यान...

बीएचईएल में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

भेल भोपाल।बीएचईएल के ऑफिसर्स क्लब में  देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने...