24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी में बीजेपी को दिखा बिलावल का अक्स, पहले सद्दाम हुसैन...

राहुल गांधी में बीजेपी को दिखा बिलावल का अक्स, पहले सद्दाम हुसैन के जैसा बताया था

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से की है। बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी, बिलावल भुट्टो की तरह से बात करते हैं। दोनों के निशाने पर पीएम मोदी हैं। ध्यान रहे कि हाल ही में बिलावल ने पीएम मोदी को लेकर खासा हमला बोला है।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया ट्वीट
वहीं, राहुल गांधी ने भी आज तवांग झड़प को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि चीन युद्ध के लिए तैयार हो रहा है पर हमारी सरकार सोई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में राहुल को बिलावल जैसा बताया। उन्होंने कहा, “बिलावल भुट्टो जरदारी और राहुल गांधी के बीच एक समानता है। दोनों हकदार वंशवादी, अक्खड़ और गुस्सैल हैं, एक ही भाषा बोलते हैं और पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए समान शब्दों और मुहावरों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें क्या बांधता है? शायद भारत के लिए उनकी नफरत, जो बढ़ रही है …”

बिलावल ने पीएम मोदी को लेकर दिया बयान
बिलावल ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास नहीं करती है, बल्कि उनके हत्यारे के सिद्धांतों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है। पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका की निंदा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी तत्वों को पड़ोसी देश से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी तत्व सक्रिय रूप से बलूचिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर हमला
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीते दिन पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि आतंकवाद का एपिसेंटर अब भी बेहद सक्रिय है।विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए बार-बार कई देशों से सलाह मिलती है। लेकिन वह बाज नहीं आता। भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए उसने डोजियर बनाया है। इसके जरिये वो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अफवाह फैलाता है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...