8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यबीजेपी सांसद के अस्पताल में ठगी का 'खेल', फर्जी अटेंडेंस के नाम...

बीजेपी सांसद के अस्पताल में ठगी का ‘खेल’, फर्जी अटेंडेंस के नाम पर लगाया लाखों का चूना

Published on

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने हॉस्पिटल को 60 लाख रुपए का चूना लगाया है। दो कर्मचारियों पर फर्जी अटेंडेंस के नाम पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप है। दोनों कर्मचारी अस्पताल के कर्मचारियों के नाम से पिछले कई दिनों से फर्जी अटेंडेंस तैयार कर उन सभी का पैसा अपने रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कर ठगी करते रहे। अस्पताल समूह गौतमबुद्धनगर के सासंद डॉ. महेश शर्मा की कंपनी है।

एचआर मैनेजर के पद पर तैनात रोहित जैन और एग्जीक्यूटिव एचआर रत्नेश कुमार अपने पिता राजेंद्र प्रसाद ओझा के साथ मिलकर अस्पताल के कर्मचारियों के नाम से पिछले कई दिनों से फर्जी अटेंडेंस तैयार कर उन सभी का पैसा अपने रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कर ठगी करता रहा। रोहित जैन ने अपनी पत्नी प्रियंका जैन व रत्नेश कुमार ने अपने पिता राजेंद्र प्रसाद ओझा के अलावा 10 से 12 अन्य लोगों के साथ मिलकर अस्पताल के खाते से 60 लाख रुपये ठगी करके हड़प लिया।

जानिए कैसे करते थे खेल
यदि अस्पताल में कोई नया कर्मचारी काम करने आता और कुछ दिन बाद वह काम छोड़कर चला जाता था। इसके बाद यह लोग उस कर्मचारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रोहित व रत्नेश उस कर्मचारी के पूरे महीने की सैलरी अपने खाते में या अपनी पत्नी व पिता के द्वारा संचालित फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लेते थे।

3 महीने बाद चला ठगी का पता
कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चीफ फाइनेंस ऑफिसर अजय शर्मा ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि करीब 3 महीने पहले कैलाश अस्पताल को इस ठगी के बारे में पता लगा था। इस बड़ी ठगी के बारे में पता लगते ही 24 सितंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा है।इसके बाद अजय शर्मा अपने क्षेत्र के संबंधित सभी उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। अजय शर्मा का कहना है कि उस समय उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। करीब 3 महीने के बाद 15 दिसंबर 2022 को पुलिस ने धारा-420, 467, 468 व 120-बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...