17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeखेलफ्रांस के एम्बाप्पे भी किसी से कम नहीं, फाइनल में हैट्रिक जड़...

फ्रांस के एम्बाप्पे भी किसी से कम नहीं, फाइनल में हैट्रिक जड़ रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में फ्रांस और अर्जेंटीना की जंग चल रही है. एक तरफ लियोनेल मेसी हैं तो दूसरी ओर किलियन एम्बाप्पे हैं. एक लीजेंड है तो दूसरा युवा प्लेयर लीजेंड बनने की तरफ अग्रसर है. फाइनल मुकाबले से इतर दोनों के बीच इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर बनने की रेस भी चल रही है.

फाइनल में दोनों दिग्गज प्लेयर्स की जंग
फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल किया और अपनी टीम की दमदार वापसी करवाई. एक वक्त पर जब अर्जेंटीना 2-0 से आगे चल रही थी, उस वक्त किलियन एम्बाप्पे ने 2 मिनट में दो गोल दागकर फ्रांस की मैच में बराबरी करवा दी.

एक्स्ट्रा टाइम में भी एम्बाप्पे ने गोल दागा और फाइनल मैच में हैट्रिक जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया. 118वें मिनट में अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने फाउल किया. उनके हाथ से बॉल लगी. इस पर फ्रांस को पेनल्टी मिली. इस मौके पर किलियन एम्बाप्पे ने भुनाया और तीसरा गोल दागकर मैच को फिर से 3-3 से बराबर किया.

किलियन एम्बाप्पे के अलावा लियोनेल मेसी ने भी इस मैच में अपना जलवा बिखेरा है. पहले हाफ में मिली पेनल्टी का लियोनेल मेसी ने फायदा उठाया था और 23वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल दागा था. पहले हाफ में अर्जेंटीना ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी.फाइनल मुकाबले में एक खास जंग और भी चल रही है, जो गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल के लिए है. फाइनल मैच ही तय करेगा कि इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्टार कौन होने वाला है.

गोल्डन बूट के दावेदार:
1. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)- 8 गोल
2. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 7 गोल
3. ओलिवर गिरोड (फ्रांस)- 4 गोल
4. जूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना)- 4 गोल

कौन जीतेगा गोल्डन बॉल?
गोल्डन बूट से हटकर अगर गोल्डन बॉल की बात करें तो यह अवॉर्ड फीफा वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर को प्रदान किया जाता है. इस अवॉर्ड को जीतने वाले प्लेयर्स को सोने की गेंद मिलती है. खास बात यह है कि पिछले छह वर्ल्ड कप में से पांच में गोल्डन बॉल उस खिलाड़ी को मिली जिसकी टीमें फाइनल मुकाबलों में पराजित हुई थी.

गोल्डन बॉल की रेस में ये खिलाड़ी:
1. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)
2. एंटोनी ग्रीजमैन (फ्रांस)
3. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
4. ओलिवर गिरोड (फ्रांस)
5. जूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना)

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...