20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यराहुलजी डरेंगे तो नहीं, अमेठी से लड़ेंगे न... अपने गुंडों के भाषण...

राहुलजी डरेंगे तो नहीं, अमेठी से लड़ेंगे न… अपने गुंडों के भाषण के लिए नया लेखक खोजें, बरसीं स्‍मृति ईरानी

Published on

लखनऊ

अजय राय के बयान के बाद अमेठी से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा है साथ ही सोनिया गांधी को भी लपेटा है। स्‍मृति ने राहुल से पूछा है कि वह अमेठी से चुनाव लडे़ंगे न, डरेंगे तो नहीं? कांग्रेस नेता अजय राय का नाम न लेते हुए स्‍मृति ने कहा, सुना है आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। अजय राय ने अपने एक बयान में कहा था कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। यह सीट गांधी परिवार की है और रहेगी।

अजय राय ने अपने बयान में यह भी कहा था कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी 2024 का चुनाव अमेठी से लडे़। कांग्रेस के प्रांतीय अध्‍यक्ष अजय राय के बयान की बीजेपी ने तो न‍िंदा की है लेकिन खुद स्‍मृति ईरानी ने ट्वीट करके सीधे-सीधे राहुल गांधी से ही सवाल पूछ लिया। उन्‍होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, सुना है राहुल जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं???

इसके बाद स्‍मृति ईरानी ने अंग्रेजी में एक नोट भी लिखा है। इसमें उन्‍होंने सोनिया गांधी को भी लपेटते हुए कहा है, ‘आप और आपकी मम्‍मी जी (सोनिया गांधी) को चाहिए कि अपने नारी विरोधी गुंडों के भाषण लिखने के लिए कोई नया लेखक खोज दें।’

अजय राय के बयान के विरोध में बीजेपी प्रवक्‍ता बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं जा रहा। यही कारण है कि कांग्रेस यूपी में एक सांसद और दो विधायकों वाली पार्टी रह गई। कांग्रेस नेता अगर ऐसी ही बदजुबानी करेंगे तो आने वाले दिनों में और दुर्गति होगी।

इसके बाद राकेश ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका इस बयान पर स्‍टैंड पूछते हुए सवाल किया कि क्या लड़की हूं लड़ सकती हूं का कैंपेन चलाने वाली प्रियंका गांधी एक महिला के खिलाफ की गई इस टिप्पणी को लेकर अजय राय के खिलाफ कार्रवाई करेंगी?

यह बोले थे अजय राय?
दरअसल अमेठी से जुड़े एक सवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। लेकिन अब आधे से ज़्यादा कल-कारखाने (फैक्ट्रियां) आज बंदी के कगार पर हैं। इस पर उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के बारे में कहा, कि वह केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। वह गांधी परिवार की सीट है और रहेगी। हमारी मांग है कि राहुल गांधी 2024 का चुनाव अमेठी से लड़ें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...