16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभेल न्यूज़पांच दिन से धरने पर बैठे रहवासियों से विकास का वादा कर...

पांच दिन से धरने पर बैठे रहवासियों से विकास का वादा कर धरना खत्म कराया विधायक ने

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के विकास की मांग और समस्याओं को लेकर अवधपुरी खजूरीकलां सामाजिक, साहित्यिक कल्याण संघ के बैनर तले वार्ड 60 और 61 के रहवासी धरना कर रहे थे विरोध प्रदर्शन के पांचवे दिन गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर शाम को क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए चि_ी लेकर पहुंची। इसके बाद आंदोलन कारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों की संख्या में रहवासी धरने पर डटे थेे। रहवासियों का कहना था कि इस बार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हम धरने पर बैठे रहेंगे। इसके बाद विधायक कृष्णा गौर प्रशासकीय पत्र लेकर आंदोलनकारियों के पास धरना स्थल पर पहुंचीं और विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए के आवंटन का पत्र सौंपा। इस राशि से पिपलानी स्थित इलाहाबाद बैंक से खजूरी बायपास तक 80 फीट रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में अवधपुरी खजूरीकला सामाजिक साहितिक कल्याण संघ के प्रवक्ता समाजसेवी बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि अवधपुरी में सड़कों की हालत बहुत खराब है कुछ सड़कें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से स्वीकृत सड़कों पर भी निजी बिल्डर्स द्वारा कब्जा कर भवनों का निर्माण कर लिया है । कुछ निजी लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर अवैध भवनों का निर्माण कर लिया है जिससे यहां के निवासी बहुत परेशान है क्योंकि आवागमन की सुविधा से वंचित है।

खास बात यह है कि यहां के ज्यादातर वोटर भाजपा समर्थित हैं इसके बाबजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपना जनप्रतिनिधि होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है यहां जब लोगों ने भूखण्ड खरीदे थे तो बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे और सरकारी नक्शे में चौड़ी-चौड़ी 200 फीट की सड़कें दिखाई गई थी जो आज नदारद हो गई हैं । धरना स्थल पर रमेश रघुवंशी और ज्ञानेश्वर शुक्ला ने ग्यारह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें ज्यादतर मांगों को विधायक ने मान लिया। इस मौके पर विधायक गौर ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही क्षेत्र की जनता की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...