20.1 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयपुतिन ने भारत को भेजा नए साल पर खास संदेश, एशिया और...

पुतिन ने भारत को भेजा नए साल पर खास संदेश, एशिया और दुनिया में स्थिरता लाने की जताई उम्मीद

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि SCO और जी20 की भारत की अध्यक्षता दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग का निर्माण करेगी और एशिया तथा पूरी दुनिया में स्थिरता एवं सुरक्षा को मजबूत करेगी। भारत ने एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता तथा 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता संभाली थी। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए नए साल के संदेशों में पुतिन ने कहा कि रूस और भारत ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई और दोस्ती एवं पारस्परिक सम्मान की सकारात्मक परंपराओं पर भरोसा करते हुए दोनों देश अपनी खास रणनीतिक साझेदारी को जारी रखे हुए हैं।

पुतिन ने कहा कि दोनों देशों ने ऊर्जा, सैन्य प्रौद्योगिकी और सहयोग के अन्य क्षेत्रों के अलावा बड़े पैमाने पर व्यापार एवं आर्थिक परियोजनाओं को अंजाम दिया तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक एजेंडे के महत्वपूर्ण मामलों के समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत की हाल में शुरू हुई एससीओ और G20 अध्यक्षता एशिया और पूरी दुनिया में स्थिरता एवं सुरक्षा को मजबूत करने के हित में, हमारे लोगों के लाभ के लिए बहु-आयामी रूस-भारत सहयोग के निर्माण के लिए नए अवसर खोलेगी।”

SCO सबसे बड़ी जनसंख्या वाला संगठन
भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की आलोचना नहीं की है। भारत की ओर से कहा जाता रहा है कि संकट को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। SCO में चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है। यह भौगोलिक दायरे और जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है, जिसके दायरे में यूरेशिया का लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्र, दुनिया की 40 प्रतिशत आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आता है।

G20 में दुनिया की 85 फीसदी GDP
वहीं, G20 में 19 देश-अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका—तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं। G20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...