15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यजिसे समझ रहे थे दुर्घटना वो निकला ऑनर किलिंग का केस, पुराना...

जिसे समझ रहे थे दुर्घटना वो निकला ऑनर किलिंग का केस, पुराना लव कनेक्शन बना हत्या की वजह

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में हादसे के चलते हुई राजेंद्र नवल की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। मौत की जांच में ऑनर किलिंग का एंगल देखने को मिला है। सोला पुलिस जेबी अग्रावत ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि दुर्घटना के मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें तीन लोगों को राजेंद्र नवल (27) का अपहरण और पिटाई करते देखा जा सकता है। आरोपियों की पहचान विजय भारवाड़, अनमोल यादव और प्रवीण पुरबिया के रूप में की गई है। इन सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि विशाल ने राजेंद्र को मारने के लिए उन्हें पैसे दिए थे।

विशाल ने दी थी हत्या की सुपारी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि विशाल ने विजय और अनमोल को 50,000 रुपये दिए थे और नवल को उसकी बहन से संबंध तोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए कहा था। विजय ने पुलिस को बताया कि जब वे राजेंद्र को पीट रहे थे और धमकी दे रहे थे, तो उसने चेतावनी दी कि अगर वह हमले में बच गया तो उन्हें नहीं छोड़ेगा। इसी से तीनों आग बबूला हो गए और उन्होंने राजेंद्र के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुराना लव कनेक्शन बना हत्या की वजह
पीड़ित के भाई प्रकाश नवल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को इस बारे में जानकारी दी। राजेंद्र का विशाल की चचेरी बहन से अफेयर था, जिसकी इजाजत आदिवासी समुदाय में नहीं है। वे राजस्थान के मांझी गांव से हैं। प्रकाश ने कहा कि करीब पांच साल पहले राजेंद्र का अफेयर हुआ था। लेकिन विवाद होने के बाद उसने उससे सारे संबंध तोड़ लिए थे।

रेलवे ट्रैक के पास मिला राजेंद्र का शव
प्रकाश ने कहा कि राजेंद्र सोला इलाके में अलग रह रहा था और कबाड़ का कारोबार कर रहा था। राजेंद्र शनिवार रात अपने पैतृक गांव से लौटा था। उसी रात उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। प्रकाश नवल ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब उन्हें पुलिस का फोन आया कि हेबतपुर में रेलवे ट्रैक के पास राजेंद्र का शव मिला है। जिसके बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था।

सोमवार की सुबह प्रकाश व उसका चचेरा भाई सोला पुल के नीचे मिली राजेंद्र की बाइक की तलाश करने लगा तो वाहन पर खून के निशान मिले थे। प्रकाश ने इसे हत्या का मामला समझकर पुलिस को सूचित किया। जिसने पास की एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज बरामद की और देखा कि तीन लोग राजेंद्र का अपहरण कर रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...