16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedअर्चना को थप्पड़ मारने के लिए दौड़े MC Stan, किया शो छोड़ने...

अर्चना को थप्पड़ मारने के लिए दौड़े MC Stan, किया शो छोड़ने का ऐलान

Published on

बिग बॉस 16 में बड़ा हंगामा हो गया है. रैपर एमसी स्टैन का पारा एक बार फिर चढ़ा. उनकी अर्चना गौतम से जबरदस्त लड़ाई हुई. इसमें दोनों ने लिमिट क्रॉस की, पर्सनल कमेंट किए. पर जब एमसी स्टैन को एहसास कराया गया कि उन्होंने ज्यादा ही बोल दिया है, इसके बाद उन्होंने शो के बाहर निकलने की जिद ठान ली. जी हां. एक बार फिर एमसी स्टैन बिग बॉस छोड़ना चाहते हैं.

बिग बॉस छोड़कर जाएंगे स्टैन?
मंगलवार के एपिसोड में एमसी स्टैन की अर्चना गौतम से फाइट हुई. अर्चना ने रैपर पर झाड़ू नहीं लगाने पर तंज कसा, उनके फैंस से इसकी शिकायत की. दोनों में कहासुनी हुई. दोनों ने एक दूसरे के मां-बाप पर कमेंट किया. अर्चना ने रैपर की फैन फॉलोइंग और गानों पर तंज कसा. अर्चना और स्टैन ने एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके बाद साजिद खान अकेले में स्टैन को समझाते हैं कि उन्होंने लिमिट क्रॉस की. ये वीकेंड का वार भी अर्चना पर चलेगा. अर्चना को पॉजिटिव बताया जाएगा. साजिद की इन बातों ने स्टैन को इस कदर परेशान किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से शो छोड़ने का ऐलान किया.

एमसी स्टैन ने की तोड़फोड़
अपकमिंग प्रोमो में दिखाया गया है कि शिव ठाकरे एमसी स्टैन को समझाने की काफी कोशिश करेंगे. स्टैन खुद को बाथरूम में बंद कर लेंगे. वे घर में तोड़फोड़ करते हैं. इस दौरान साजिद खान स्टैन को कहते हैं अगर बाहर जाना है तो किसी को थप्पड़ मार दे, निकाल दिए जाओगे. इसके बाद स्टैन ऐसा करने के लिए बाहर जाते हैं तभी शिव उन्हें रोक लेते हैं. स्टैन की इस हरकत से साफ नजर आता है कि वे वीकेंड का वार में सलमान खान का सामना करने से डर रहे हैं. तभी तो वे बिना उनकी डांट सुने घर से बाहर निकलना चाहते हैं. तो क्या स्टैन शो से आउट हो जाएंगे, इसका खुलासा बुधवार के एपिसोड में होगा.

बिग बॉस ने लगाई डांट
दूसरी तरफ, शो के प्रोमो में बिग बॉस को अर्चना गौतम और एमसी स्टैन की क्लास लगाते हुए भी दिखाया गया है. जहां बिग बॉस दोनों को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि आपकी निगेटिव एनर्जी आपको मुबारक हो. अगर आपको इतना कमजोर व्यक्तित्व दर्शाना है तो मेरा यही फर्ज है कि मैं आपका ऐसा ही व्यक्तित्व आपके फैंस तक भी पहुंचाऊं. इसके बाद सभी घरवाले बिग बॉस से माफी मांगते हुए नजर आते हैं.

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...