8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिआरक्षण दो... चुनाव करीब आते ही राज्‍यों में सक्रिय हो गए जातियों...

आरक्षण दो… चुनाव करीब आते ही राज्‍यों में सक्रिय हो गए जातियों के ठेकेदार, सांसत में सरकारें

Published on

नई दिल्ली

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्‍यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी मौसम करीब आता देख जाति आधारित समूह दबाव बढ़ाने लगे हैं। लंबे वक्‍त से आरक्षण के लिए उठ रहीं आवाजें अब तेज हो उठी हैं। इन जाति समूहों को लगता है कि चुनाव ही सही वक्‍त है जब सरकार से वोटों के बदले अपनी मांगें मनवाई जा सकती हैं। एमपी का उदाहरण लीजिए। 8 जनवरी को राजपूत समुदाय से जुड़े संगठन करणी सेना ने भोपाल में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया। निशाने पर थी मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार। करणी सेना की मांग है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाए। इसके अलावा, बिना जांच SC/ST ऐक्‍ट के तहत हुई गिरफ्तारियों पर भी नजर डाली जाए। करणी सेना ने 22 मांगों की सूची सामने रखी है और उनके पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। राजस्‍थान में भी OBC और MBC जातियों के पक्ष में आवाज उठी है। वहीं, कर्नाटक में प्रभावशाली पंचमसाली लिंगायत समूह भी शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण मांग रहा है।

क्‍या एमपी में इस बार झुकेगी भाजपा?
मध्‍य प्रदेश की बीजेपी सरकार के लिए राजपूत समुदाय को मनाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले राजपूतों ने बीजेपी की खुलकर मुखालफत की थी और पार्टी चुनाव हार गई। एमपी में हार भी उन वजहों में से एक थी जिसके चलते केंद्र सरकार जनवरी 2019 में सरकारी नौकरियों में EWS आरक्षण का प्रावधान लेकर आई। बुधवार को एमपी सरकार में मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने करणी सेना के नेताओं से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार के लिए पैनल बनाने का वादा किया। उसके बाद आंदोलन खत्‍म तो हो गया मगर यह तय नहीं कि वे दोबारा आंदोलन नहीं करेंगे।

राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार से नाराज हैं गुर्जर
राजस्‍थान सरकार ने पिछले साल सितंबर में ऐलान किया कि EWS और SC/ST को फ्री मेडिकल एजुकेशन मिलेगी। फैसले के खिलाफ गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के अध्‍यक्ष विजय बैंसला ने नवंबर 2022 में चेतावनी दी कि अगर फैसले में OBC और MBC को भी शामिल नहीं किया गया तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पुरजोर विरोध होगा। आखिरकार सरकार ने फ्री मेडिकल एजुकेशन का दायरा बढ़ाकर OBC और MBC को भी शामिल कर दिया। इसके बावजूद गुस्‍सा शांत नहीं हुआ है। बैंसला ने हमारे सहयोगी ‘द इकॉनमिक टाइम्‍स’ से बातचीत में कहा कि ‘उम्‍मीद है कि वे फैसले को बैकडेट से लागू करेंगे क्‍योंकि छात्र फीस का एक हिस्‍सा पहले ही भर चुके हैं।’ बैंसला ने कहा कि ‘सरकारी नौकरियों में OBC और MBC जातियों के बैकलॉग को क्लियर करने पर भी सरकार सहमत हुई थी। हम इंतजार रहे हैं, जब वक्‍त आएगा तब देखेंगे।’

राजपूत समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले प्रताप फाउंडेशन के गजेंद्र सिंह मानपुरा ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों- राजनाथ सिंह और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। गजेंद्र ने ईटी से बातचीत में कहा, ‘राजपूत समुदाय ने ही बीजेपी को राजस्‍थान में स्‍थापित किया और अब ऐसा महसूस हो रहा है कि पार्टी उन्‍हें नजरअंदाज कर रही है।’ चेतावनी भरे लहजे में उन्‍होंने कहा, ‘2018 में राजपूतों ने पहली बार बीजेपी के खिलाफ वोट किया।’

कर्नाटक में पंचमसाली लिंगायत समुदाय ने भी बेलगावी में बड़ा आंदोलन किया। लिंगायत समुदाय की कर्नाटक में प्रभावशाली आबादी है। बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल के नेतृत्‍व में हुए आंदोलन की मुख्‍य मांग शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...