4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'फडणवीस की वजह से जीता चुनाव', BJP को क्रेडिट देने वाले MVA...

‘फडणवीस की वजह से जीता चुनाव’, BJP को क्रेडिट देने वाले MVA प्रत्याशी सुधाकर अड़बाले कौन?

Published on

नागपुर

नागो गनार ने भाजपा के समर्थन से महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद से चुनाव लड़ा था लेकिन, उन्हें सत्ता विरोधी लहर का झटका लगा। पहले राउंड की समाप्ति पर सुधाकर अड़बाले को 14069 वोट मिले जबकि नागो गानार को 6366 वोट मिले। सुधाकर अड़बाले विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता है। वह मूलता चंद्रपुर जिले के हैं। गणित के टीचर अड़बाले शुरू से कांग्रेस विचारधारा वाले विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े थे। अड़बाले को एनजी गानार से दो गुना वोट मिले हैं। पुरानी पेंशन को लेकर वो आवाज बुलंद करते रहे हैं। अड़बाले को 14 हजार 61 वोट मिले हैं जबकी एनजी गानार 6 हजार 309 वोट मिले हैं। हाल में हुए नागपुर में शीतकालीन अधिवशेन में पुरानी पेंशन को लेकर मोर्चा निकाला था।

देवेंद्र फडणवीस के POS वाले बयान की चर्चा
अड़बाले की जीत के पीछे एनजी गाना के प्रति बढ़ रही एंटी इंक्यूबेंसी अहम वजह बताई जा रही है। नागपुर संभाग में प्रतिष्ठित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट जीतने के बाद अड़बाले सातवें आसमान पर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अपनी जीत का श्रेय राज्य विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को जाता है, जिसमें उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की वापसी से इनकार किया था। अड़बाले ने कहा, ‘फडणवीस के बयान ने महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों को निराश किया था, जिसने लोग मेरे पक्ष में झुक गए। सभी संगठनों, विशेष रूप से एमवीए घटक – कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के सामूहिक प्रयासों ने भी शानदार जीत में योगदान दिया। मैं उन शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया। मैं पिछले 12 साल से विभिन्न मंचों पर उनके मुद्दों को उठा रहा था। सरकार के खिलाफ शिक्षकों में बड़ा आक्रोश है, जिसे उन्होंने मेरी जीत सुनिश्चित कर दर्ज कराया है।’

बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है नागपुर शिक्षक संघ
नागपुर शिक्षक संघ को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। जिसमे उन्होंने सेंध लगाई है। इसके अलावा नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला भी है। विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना 1946 में हुई थी। कांग्रेस ने एक साल पहले सुधाकर अड़बाले को काम शुरू करने का आदेश दिया था। हालांकि माविया की सभा में यह सीट शिवसेना के खाते में चली गई। नासिक में, निर्वाचन क्षेत्रों की अदला-बदली की गई क्योंकि सुधीर तांबे ने कांग्रेस से आवेदन दायर नहीं किया। इसमें शिवसेना ने नागपुर सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। माविया ने सुधाकर अड़बाले को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

2018 में टीचर पद से रिटायर हुए सुधाकर अड़बाले
चंद्रपुर निवासी अड़बाले ने बीएससी (गणित) और बीएड करने के बाद 2018 में सेवानिवृत्त होने तक घुगस स्थित जनता विद्यालय में शिक्षक के रूप में काम किया। वह 2013 से शिक्षकों, विशेषकर पुरानी पेंशन योजना के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने 2015 में चंद्रपुर में गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में अतिरिक्त वर्गों की मंजूरी की मांग को लेकर ‘जेल भरो आंदोलन’ में लगभग 1,000 शिक्षकों का नेतृत्व किया था।

पिछले साल निकाला था विशाल मार्च
अड़बाले ने कहा, ‘यह एमवीए की जीत है और इसका पूरा श्रेय अड़बाले को है जो डेढ़ साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कई लोगों को अपने संगठन में लाया, पिछले साल दिसंबर में एक लाख से अधिक शिक्षकों का एक बड़ा विरोध मार्च विधानसभा में उनकी मांगों के लिए निकाला। यह जीत एमवीए के ढाई साल के शासन को मतदाताओं की स्वीकृति का भी प्रमाण है।’

नागो गाणार ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा
जनादेश को स्वीकार करते हुए, बीजेपी प्रत्याशी ने ‘पुरानी पेंशन योजना’ सहित कई कारकों को अपने नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मुझे खारिज कर दिया। हमारे महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परिषद (MRSP) से लेकर भाजपा के सदस्यों तक, सभी ने मेरे अभियान के दौरान कड़ी मेहनत की। मैं शिक्षकों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखूंगा और मेरी सेवानिवृत्ति का कोई सवाल ही नहीं है। मैं अड़बाले की भी पूरी मदद करूंगा, जो अब इस क्षेत्र के शिक्षकों के प्रतिनिधि हैं।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...