19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्ययूपी के मदरसे में मौलाना ने बच्चे से किया दुष्कर्म, मासूम की...

यूपी के मदरसे में मौलाना ने बच्चे से किया दुष्कर्म, मासूम की हालात बिगड़ी, आरोपी फरार

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस इलाके में स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहे करीब 12 वर्षीय एक मासूम बच्चे को मौलाना ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। आश्चर्य की बात यह है कि मौलाना ही बच्चे को उसके गांव से अरबी तालीम देने के लिए अपने साथ लाया था और काफी समय से बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा था। सोमवार को बच्चे की हालत बिगड़ी तो बच्चे ने अपने घर वालों को इस घिनौनी करतूत की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक मूल रुप से जिला बागपत के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे का दाखिला लोनी इलाके में स्थित एक मदरसे में कराया था। मौलाना ही मदरसे में अरबी तालीम देने के लिए उसे लाया था। बच्चा मदरसे में रहकर ही तालीम ले रहा था। अचानक ही बच्चे की तबीयत अधिक खराब हुई तो उसने फोन पर अपने पिता को मौलाना की सारी करतूत बताई। जैसे ही बच्चे के घर वालों को यह जानकारी मिली तो उनके पैरों की जमीन खिसक गई और आनन-फानन में उन्होंने मदरसा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इससे पहले ही मौलाना फरार हो चुका था।

आरोपी मौलाना की तलाश में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके अलावा मदरसे में रह रहे अन्य बच्चों से भी इसकी जानकारी की जाएगी। यदि अन्य बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत की गई है तो उनकी शिकायत को भी इसी केस में जोड़ा जाएगा। फिलहाल आरोपी मौलाना फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...