13.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के अहिल्या बाई सभागार हाल प्लांट कमेटी की बैठक

भेल के अहिल्या बाई सभागार हाल प्लांट कमेटी की बैठक

Published on

भोपाल

बीएचईएल में नर्मदा अतिथि गृह (अहिल्या बाई सभागार हाल) में प्रंबधन द्वारा प्लांट स्तर पर गठित उच्च स्तरीय प्लांट कमेटी बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता भोपाल इकाई के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने किया गया। बैठक में समिति के सचिव अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक (टीसीबी एवं अतिरिक्त प्रभार मा.सं.) तथा सभी महाप्रबंधकगणों ने भाग लिया। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभगी यूनियनों से हेस्टू-एचएमएस, एआईबीईयू, भेक्टू-सीआईटीयू एवं पर्यवेक्षक प्रतिनिधि संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रबंधन द्वारा उत्पादन-निष्पादन के आंकड़े प्रस्तुत किये गए एवं इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्य योजना को सभी के साथ साझा किया गया। बैठक में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उत्पादन, इकाई स्तर पर उपलब्ध संसाधनो का अधिकतम उपयोग, जॉब की गुणवत्ता,उद्योग नगरी एवं कस्तूरबा चिकित्सालय से संबंधित मुद्दे पर सुझाव दिया गया। कार्यपालक निदेशक द्वारा अपने उद्बोधन में इस द्विपक्षीय बैठक में प्रबंधन एवं कर्मचारियों की प्रतिभागिता की सराहना करते हुए कहा गया कि आपसी संवाद, प्रतिभागिता एवं अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने से हमारा कारखाने के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

नंबर वन यूनियन नहीं पहुंची प्लांट कमेटी की बैठक में
भेल की नंबर वन यूनियन अपनी मांगों को लेकर परेशान है इसलिये उसने सोमवार को प्लांट कमेटी की बैठक में भाग नहीं लिया। जबकि अन्य सभी प्रतिनिधि यूनियन के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल थे। नंबर वन यूनियन के अध्यक्ष वीएस कठैत ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं हुये। प्रबंधन जल्द ही कर्मचारियों की मांगें पूरी करें । सूत्रों का कहना है कि प्रतिनिधि यूनियन में राजनीति के चलते यह मामला लगातार तुल पकड़ रहा है ।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...