15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedकियारा-सिद्धार्थ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बोले- हमारी परमानेंट बुकिंग...

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बोले- हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है

Published on

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के हो गए हैं. फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है. सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी एक बाद सभी न्यूली मैरिड जोड़ी की पहली फोटोज को देखने के लिए बेताब थे. ये इंतजार भी अब खत्म हो गया है. सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर जबरदस्त हलचल मचा दी है. तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत के साथ-साथ खुश भी लग रहे हैं. हाय! दोनों की किसी की नजर ना लगे.

सामने आईं पहली तस्वीरें
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. कियारा आडवाणी ने पाउडर पिंक कलर का लहंगा शादी के दिन पहना था. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गोल्डन शेरवानी पहनी थी. दोनों के लुक्स एकदम कातिलाना हैं.

एयरपोर्ट पहुंचे शाहिद-मीरा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से मेहमानों का घर वापस जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए.

संपन्न हुई शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पूरी हो गई है. आज से दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. इस शाही शादी में दोनों परिवारों और मेहमानों ने कपल को आशीर्वाद दिया.

दूल्हे की हुई एंट्री
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की धूम साफ सुनी गई. शादी में दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एंट्री की थी. सिद्धार्थ ने ‘साजन जी घर आए’ गाने पर एंट्री की. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ के फेमस गाने ‘काला चश्मा’ को भी चलते हुए सुना गया था.

सिड- कियारा की शादी में शामिल हुए ये सेलेब्स?
सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे. बॉलीवुड के कई स्टार्स को जैसलमेर जाते हुए देखा गया था. अभी रिसेप्शन होना बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी, फिल्म डायरेक्टर शकुन बत्रा समेत कई और खास मेहमान लव बर्ड्स को गुड विशेज देने जैसलमेर पहुंच सकते हैं.

शादी की रस्में
लव बर्ड्स सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में सोमवार सुबह जोरों-शोरों पर शुरू हुई थीं. सूर्यगढ़ पैलेस से राजस्थानी लोक गीतों की आवाजें सुनाई दीं.

सिड-कियारा की शादी में जूही चालवा ने एन्जॉय किया देसी ब्रेकफास्ट
सिद्धार्थ और कियारा की शादी में पहुंचे मेहमानों को खास देसी ब्रेकफास्ट दिया गया था. जूही चावला ने सूर्यगढ़ पैलेस से सिद्धार्थ और कियारा की शादी का ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की. ब्रेकफास्ट में पराठा, गुड़, दही, अचार दिया गया था. सिद्धार्थ और कियारा की शादी में जूही चालवा ने देसी नाश्ता के खूब मजे लिए.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...